Ram Gopal Varma on Dhurandhar 2: डायरेक्टर आदित्य धर की नई फिल्म धुरंधर 2 जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, लोग इस पर प्रोपेगेंडा मूवी का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे लोगों का मानना है कि आदित्य धर ने एक राजनीतिक पार्टी को खुश करने के लिए और लोगों के दिमाग के साथ खेलने के लिए धुरंधर 2 जैसी मूवी बनाई है। ऐसे लोगों के आरोपों का जवाब देने में मेकर्स तो दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं लेकिन निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और ऐसे लोगों को निशाना बनाते हुए कहा है कि जिनको भी धुरंधर 2 की मंशा पर शक हो रहा है, वो खुद अपने हिसाब से ऐसी मूवी क्यों नहीं बना लेते हैं, जिसको देखने के लिए दर्शक इस कदर दीवाने हो। (इसे भी पढ़ें: बीते 24 घंटे में Dhurandhar 2 ने गदर 2-सैयारा समेत 8 मूवीज को याद दिलाया छठी का दूध, तोड़ा ये रिकॉर्ड)

RGV
धुरंधर 2 आलोचकों की राम गोपाल वर्मा ने लगाई क्लास
इंटरनेट पर लोग लगातार धुरंधर 2 की आलोचना कर रहे हैं और इस पर अजीब-अजीब आरोप लगा रहे हैं। राम गोपाल वर्मा ने ऐसे आरोपों पर बात करते हुए कहा है, "प्रोपेगेंडा का मतलब मैं नहीं समझता हूं। हर किसी का अपना प्वाइंट ऑफ व्यू होता है। जैसे जब किसी पर कोई आरोप लगाता है तो कोई उसे बचाता भी है। अगर आप किसी की फिल्म से सहमत नहीं हो और उसे प्रोपेगेंडा मूवी मानते हो तो आप भी एक फिल्म बना लो उसके खिलाफ।" (इसे भी पढ़ें: पद्मावत की छाती फाड़कर रणवीर सिंह की 2nd Highest Grosser बनी Dhurandhar 2, 5वें दिन मचाया कोहराम)
Dhurandhar 2 (1)
बताते चलें कि धुरंधर सीरीज की रिलीज से ही राम गोपाल वर्मा इसकी तारीफ कर रहे हैं और डायरेक्टर आदित्य धर को भारतीय सिनेमा के लिए तोहफा बता रहे हैं। राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 की रिलीज से पहले साउथ बनाम बॉलीवुड पर भी बात की थी और कहा था कि अगर धुरंधर 2 कमाल का बिजनेस करती है तो ये साउथ वालों के लिए आई ओपनर मूमेंट होगा क्योंकि अब तक केवल साउथ की फिल्मों की ही बात होती रही है। राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर को गुरू बताते हुए कहा है कि वो उनकी फिल्ममेकिंग से काफी कुछ सीख रहे हैं क्योंकि आदित्य ने वो सब चीजें धुरंधर सीरीज से बदल दी हैं, जो फिल्ममेकिंग में पढ़ाई जाती हैं।
