बीते 24 घंटे में Dhurandhar 2 ने गदर 2-सैयारा समेत 8 मूवीज को याद दिलाया छठी का दूध, तोड़ा ये रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 is fastest 700cr movie: अभिनेता रणवीर सिंह की हालिया रिलीज मूवी धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में 5 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म धुरंधर 2 ने 5वें दिन सिनेमाघरों में 700 करोड़ का कारोबार पूरा कर लिया है और इसी के साथ ये हिन्दी सिनेमा की फास्टेस्ट 700 करोड़ी मूवी बन गई है। धुरंधर 2 ने गदर 2 और सैयारा जैसी सुपरहिट फिल्मों को भी पछाड़ दिया है।

Authored by: राहुल शर्माUpdated Mar 24 2026, 11:40 IST
Dhurandhar 2 बनी हिन्दी सिनेमा की फास्टेस्ट 700 करोड़ी मूवी, देखें लिस्ट Image Credit : Movie Posters01 / 10

Dhurandhar 2 बनी हिन्दी सिनेमा की फास्टेस्ट 700 करोड़ी मूवी, देखें लिस्ट

Dhurandhar 2 is fastest 700cr movie: हिन्दी सिनेमा पिछले कुछ सालों से लगातार ऐसी-ऐसी फिल्में रिलीज कर रहा है, जो सिनेमाघरों में लगातार धमाल मचा रही हैं। एक दौर था जब बॉलीवुड खत्म हो चुका है की बातें हो रही थीं और अब ये बातें हो रही हैं कि बॉलीवुड साउथ पर भारी पड़ रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 है, जिसने सिनेमाघरों में 5 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म धुरंधर 2 ने 5 दिनों में ग्लोबली 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर डाला है, जिसके साथ ये हिन्दी सिनेमा की फास्टेस्ट 700 करोड़ी मूवी बन गई है। आइए आपको पूरी लिस्ट दिखाते हैं...

5 दिनों में Dhurandhar 2 ने कमाए 762 करोड़ रुपयेImage Credit : Movie Posters02 / 10

5 दिनों में Dhurandhar 2 ने कमाए 762 करोड़ रुपये

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में 5 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। इसी के साथ इसने अपने खाते में 762 करोड़ रुपये जोड़ लिए है। धुरंधर 2 हिन्दी सिनेमा की ऐसी मूवी बन गई है, जिसने सबसे कम समय में 700 करोड़ रुपये जोड़े हैं।

Gadar 2 ने कमाए थे 685 करोड़ रुपयेImage Credit : Movie Posters03 / 10

Gadar 2 ने कमाए थे 685 करोड़ रुपये

सनी पाजी की गदर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी। इसने 685 करोड़ रुपये कमाए थे। ये सनी पाजी की बिगेस्ट हिट्स में से एक है।

Dhoom 3 भी है 600 करोड़ीImage Credit : Movie Posters04 / 10

Dhoom 3 भी है 600 करोड़ी

सालों पहले रिलीज हुई YRF की धूम 3 भी 600 करोड़ी मूवी है। इस फिल्म ने भी सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की थी।

Sultan ने कमाए थे 589 करोड़ रुपयेImage Credit : Movie Posters05 / 10

Sultan ने कमाए थे 589 करोड़ रुपये

सलमान खान और अनुष्का शर्मा स्टारर सुल्तान ने सिनेमाघरों में 589 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ये सलमान खान की सबसे बेहतरीन मूवीज में से एक है, जिसे हर दर्शकवर्ग ने पसंद किया था।

KGF चैप्टर 2 ने हिन्दी में की थी धांसू कमाईImage Credit : Movie Posters06 / 10

KGF चैप्टर 2 ने हिन्दी में की थी धांसू कमाई

साउथ स्टार यश की केजीएफ चैप्टर 2 ने भी सिनेमाघरों में अच्छा कारोबार किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 583 करोड़ रुपये कमाए थे।

Saiyaara की रोमांटिक कहानी भी रही थी हिटImage Credit : Movie Posters07 / 10

Saiyaara की रोमांटिक कहानी भी रही थी हिट

यशराज बैनर की सैयारा भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी। अहान पांडे स्टारर सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर 570 करोड़ रुपये का कारोबार किाय था।

Tiger Zinda Hai ने भी पार किया था 500 करोड़ का आंकड़ा08 / 10

Tiger Zinda Hai ने भी पार किया था 500 करोड़ का आंकड़ा

सलमा खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर जिंदा है ने सिनेमाघरों में 562 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये फिल्म ओटीटी पर भी सुपरहिट रही थी।

Padmaavat भी रही थी सुपरहिट 09 / 10

Padmaavat भी रही थी सुपरहिट

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर स्टारर पद्मावत ने सिनेमाघरों में 560 करोड़ रुपये कमाए थे। ये संजय लीला भंसाली की बिगेस्ट हिट्स में से एक है।

Sanju ने भी की थी रिकॉर्डतोड़ कमाई Image Credit : Movie Posters10 / 10

Sanju ने भी की थी रिकॉर्डतोड़ कमाई

रणबीर कपूर स्टारर संजू भी हिन्दी सिनेमा की बिगेस्ट हिट्स में शामिल है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 541 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!