पद्मावत की छाती फाड़कर रणवीर सिंह की 2nd Highest Grosser बनी Dhurandhar 2, 5वें दिन मचाया कोहराम

Ranveer Singh Highest Grosser Movies: अभिनेता रणवीर सिंह की धुरंधर 2 हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। 5वें दिन भी धुरंधर 2 ने ताबड़तोड़ कमाई जारी रखी और रणवीर सिंह की सेकेंड हाईएस्ट ग्रोसर का खिताब अपने नाम कर लिया है। आइए आपको रणवीर सिंह की 5 बिगेस्ट ग्रोसर मूवीज के बारे में बताते हैं...

Authored by: राहुल शर्माUpdated Mar 24 2026, 10:53 IST
5वें दिन रणवीर सिंह की 2nd Highest Grosser बनी Dhurandhar 2, पद्मावत को चटाई धूलImage Credit : Movie Posters01 / 06

5वें दिन रणवीर सिंह की 2nd Highest Grosser बनी Dhurandhar 2, पद्मावत को चटाई धूल

डायरेक्टर आदित्य धर की धुरंधर सीरीज साइन करके रणवीर सिंह की किस्मत ही बदल गई है। पहले धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया और अब सिनेमाघरों में धुरंधर 2 की आंधी चल रही है। फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में लगातार बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर रही है, जिस सिलसिले में इसने रणवीर सिंह की बिगेस्ट मूवीज में भी जगह बना ली है। धुरंधर 2 ने 5वें दिन की शानदार कमाई के जरिए रणवीर सिंह की सेकेंड हाईएस्ट ग्रोसर का खिताब अपने नाम कर लिया है। आइए आपको रणवीर सिंह की 5 हाईएस्ट ग्रोसर्स के बारे में बताते हैं...

Dhurandhar है No.1 Image Credit : Movie Posters02 / 06

Dhurandhar है No.1

बीते साल रिलीज हुई डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने सिनेमाघरों में 1354 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके साथ ही ये रणवीर सिंह की बिगेस्ट हिट बन गई थी। माना जा रहा है कि धुरंधर 2 जल्द ही ये आंकड़ा पार कर लेगी और बिगेस्ट हिट का खिताब धुरंधर से छीन लेगी।

Dhurandhar 2 ने 5वें दिन हासिल किया दूसरा स्थानImage Credit : Movie Posters03 / 06

Dhurandhar 2 ने 5वें दिन हासिल किया दूसरा स्थान

रणवीर सिंह की हालिया रिलीज मूवी धुरंधर 2 इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने 5 दिनों में ग्लोबली 762 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसी के साथ धुरंधर 2 रणवीर सिंह की सेकेंड बिगेस्ट हिट बन चुकी है।

Padmaavat पहुंची तीसरे स्थान परImage Credit : Movie Posters04 / 06

Padmaavat पहुंची तीसरे स्थान पर

धुरंधर 2 के एक पायदान ऊपर जाते ही संजय लीला भंसाली द्वारा डायरेक्टेड फिल्म पद्मावत तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। फिल्म पद्मावत में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार प्ले किया था। इस फिल्म ने ग्लोबली 560 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

Simmba के हाथ है 4th स्पॉटImage Credit : Movie Posters05 / 06

Simmba के हाथ है 4th स्पॉट

डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ रणवीर सिंह ने सालों पहले सिम्बा नाम की कॉप ड्रामा के लिए हाथ मिलाया था। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 393 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सिम्बा रणवीर सिंह की चौथी सबसे बड़ी हिट मूवी है।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani है 5वें स्थान परImage Credit : Movie Posters06 / 06

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani है 5वें स्थान पर

करण जौहर के द्वारा बनाई गई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इस लिस्ट में 5वें स्थान पर है, जिसने सिनेमाघरों में 348 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट भी अहम रोल में थीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!