साउथ मूवीज

WATCH: Game Changer प्रमोट करने 'बिग बॉस 18' के सेट पर पहुंचे राम चरण, वीडियो देख एक्टर पर फिदा हुआ इंटरनेट

राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गेम चेंजर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में राम चरण अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस 18 के सेट पर पहुंचे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Game Changer

राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गेम चेंजर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। 02 जनवरी को राम चरण की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ था, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया। राम चरण अपनी फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए हर प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में रामचरण अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस 18 के सेट पर पहुंचे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार आज यानी 3 जनवरी को राम चरण बिग बॉस 18 के मंच पर नजर आने वाले हैं। राम चरण रियलिटी शो में होस्ट सलमान खान के साथ एक खास उपस्थिति दर्ज करवाने वाले हैं, जो फैंस के लिए खास पल होगा। इस दौरान राम चरण के कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली है। बता दें ये फिल्म कियारा आडवाणी की पहली साउथ फिल्म होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर में फैंस ने एक्ट्रेस को काफी पसंद किया। राम चरण 3 जनवरी को हैदराबाद से मुंबई शूटिंग के लिए आए थे, जो बिग बॉस के सेट पर उनकी दूसरी उपस्थिति थी। इससे पहले वह जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट के साथ आरआरआर को प्रमोट करने के लिए रियलिटी शो में आए थे। अब वो एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाले हैं।

इन फिल्मों से होगी गेम चेंजर की टक्कर

राम चरण की गेम चेंजर पहले क्रिसमस 2024 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन के काम के कारण इसे टाल दिया गया था। अब ये फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। गेम चेंजर का मुकाबला संक्रांति पर रिलीज होने वाली दो फिल्मों से होने वाला है। एक फिल्म में बालकृष्ण और बॉबी देओल है जिसका नाम डाकू महाराज है। वहीं दूसरी फिल्म वेंकटेश की संक्रांतिकी वस्तुनम हैं, जो 12 जनवरी को रिलीज होगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article