साउथ मूवीज

Peddi Postponement पर राम चरण ने खोली जुबान, फैंस को आई राहत की सांस

Ram Charan on Peddi Postponement: अभिनेता राम चरण की नई फिल्म पेड्डी को लेकर फैंस में काफी कन्फ्यूजन है कि ये कब रिलीज होगी? बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें चल रही हैं कि ये मूवी पोस्टपोन होने वाली है लेकिन राम चरण ने ऐसी सभी खबरों को झूठ बताया है और कहा है कि वो तय समय पर ही सिनेमाघरों में आएंगे।

Image

Image Source: Peddi Movie Poster

Ram Charan on Peddi Postponement: साउथ अभिनेता राम चरण की अपकमिंग फिल्म पेड्डी पिछले काफी दिनों से चर्चा में है। साउथ इंडस्ट्री की इस मेगा बजट मूवी की रिलीज डेट को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन है और कई लोग ये दावा कर रहे हैं कि मेकर्स इस फिल्म को पोस्टपोन करने की सोच रहे हैं। इंटरनेट पर फैल रही ऐसी अफवाहों पर राम चरण ने फाइनली चुप्पी तोड़ दी है और बताया है कि उनकी फिल्म पोस्टपोन नहीं हो रही है और मेकर्स इसे तय समय पर ही रिलीज करेंगे। राम चरण के इस दावे के बाद फैंस के बीच में खुशखबरी का माहौल है और वो पेड्डी देखने के लिए पहले से भी उत्साहित हो गए हैं। (इसे भी पढ़ें: Ramayana Teaser: यश को लंका नरेश रावण के रूप में देखकर 7वें आसमान पर दर्शक, देखें कमेंट)

Peddi Ram Charan

Image Source: Peddi Movie

अभिनेता राम चरण हाल ही में रक्कासा के प्रोमो इवेंट का हिस्सा बने, जहां उन्होंने लोगों से बात की। इस दौरान राम चरण ने खुलासा किया कि उनकी मूवी तय वक्त पर ही रिलीज होगी। राम चरण के अनुसार, "पेड्डी लेट रिलीज नहीं होगी। फिल्म का प्रमोशन जबरदस्त होगा।" राम चरण ने पेड्डी को लेकर फैल रही अफवाहों को खत्म करने के लिए फैंस के बीच में ये बयान दिया ताकि इंटरनेट पर भविष्य में फेक न्यूज ना फैल सके। (इसे भी पढ़ें: 'मेरी मां नास्तिक नहीं...', ट्रोल्स को प्रकाश राज ने दिया तगड़ा जवाब, मां के अंतिम संस्‍कार के बाद हो रहे थे हमले)

Peddi Movie

Image Source: Peddi

क्यों फैली थी Peddi पोस्टपोन की अफवाह

राम चरण, जाह्नवी कपूर, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा स्टारर पेड्डी की शूटिंग बची हुई थी। यही कारण था कि कुछ मीडिया पोर्ट्ल्स ने ये खबर छापी कि मेकर्स इसको पोस्टपोन करने के बारे में सोच रहे हैं। इसके साथ-साथ एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान राम चरण को गंभीर चोट भी लग गई थी, जिस कारण भी मूवी का शूट थोड़ा टालना पड़ा था। जिस कारण हर किसी को लग रहा था कि मेकर्स इसे आगे बढ़ाने को मजबूर हो जाएंगे लेकिन राम चरण के बयान के बाद ऐसा लग रहा है कि वो किसी भी हालत में तय तारीख पर ही अपनी मूवी को लाएंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article