साउथ मूवीज

'मेरी मां नास्तिक नहीं...', ट्रोल्स को प्रकाश राज ने दिया तगड़ा जवाब, मां के अंतिम संस्‍कार के बाद हो रहे थे हमले

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 2, 2026, 05:02 PM IST

Prakash Raj on Trolling: फेमस एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) की मां का बीते मंगलवार, 31 मार्च को निधन हो गया। इसके बाद से एक्टर खबरों में बने हुए हैं। प्रकाश राज ने ईसाई रीति-रिवाजों से मां का अंतिम संस्‍कार किया, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब एक्टर ने इस ट्रोलिंग पर जवाब दिया है।

Image

Image Source: Prakash Raj X / IMDb

Prakash Raj on Trolling: साउथ और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। प्रकाश राज इन दिनों गहरे दुख में हैं। उनकी मां सुवर्णलता राज का 31 मार्च को निधन हो गया। उन्होंने अपनी मां का अंतिम संस्कार ईसाई रीति-रिवाजों से किया, जैसी उनकी मां की इच्छा थी। लेकिन इस दुख की घड़ी में भी सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि एक्टर का पुराना इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर ने कहा था कि वे भगवान में विश्वास नहीं करते। (ये भी पढ़ें: एक्टर Prakash Raj की मां स्वर्णलता का हुआ निधन, 86 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा)

प्रकाश राज ने ट्रोलिंग पर दिया जवाब

एक्टर प्रकाश राज एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि एक्टर की अभी हाल ही में शेयर की गई पोस्ट है। जिसमें प्रकाश राज ने बताया कि उन्होंने नास्तिक होते हुए अपनी मां का अंतिम संस्‍कार ईसाई रीति-रिवाजों से क्यों किया। प्रकाश राज ने लिखा कि 'हां मैं भगवान में विश्वास नहीं करता लेकिन मेरी मां अपने भगवान में विश्वास करती थीं। मैं कौन होता हूं जो उन्हें उनकी आस्था के अनुसार दफनाने का अधिकार न दूं। ये एक-दूसरे को देने वाला बुनियादी सम्मान है। क्या तुम नफरत फैलाने वाले लोग ये बात समझ पाओगे?' प्रकाश राज की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। (ये भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन समेत इन साउथ स्टार्स से धुरंधर 2 की तारीफ सुन बौखलाए प्रकाश राज, कह दी ये बात)

प्रकाश राज से किया गया था सवाल

एक्टर प्रकाश राज ने ये जवाब एक X पोस्ट पर दिया, जिसमें उनका पुराना इंटरव्यू क्लिप लगाया गया था। उस पोस्ट में कैप्शन लिखा था कि 'प्रकाश राज खुद को नास्तिक बताते हैं और कहते हैं कि उन्हें भगवान में कोई विश्वास नहीं है। फिर भी वे अपनी मां का अंतिम संस्कार ईसाई रीति-रिवाजों से करवा रहे हैं।'

सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव

एक्टर प्रकाश राज इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। प्रकाश राज के बयान और पोस्ट अक्सर खूब वायरल होते हैं। कुछ बयान और पोस्ट की वजह से एक्टर को ट्रोल भी होना पड़ता है। प्रकाश राज के जवाब को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article