Rakkayie teaser: साउथ स्टार नयनतारा (Nayanthara ) आज अपना जन्मदिन मना रही है। फैंस एक्ट्रेस के 39वें जन्मदिन पर खूब बधाई दे रहे हैं। इसी बीच उनकी आने वाली फिल्म रक्कायी से टीजर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस टीजर में एक्ट्रेस का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है।
हाल ही में नयनतारा ने अपने सोशल मीडिया पर ये टीजर शेयर किया है। इस टीजर को शेयर करते हुए नयनतारा ने लिखा है-ऐसे देश में जहां न्याय केवल एक स्मृति बनकर रह गया है। एक मां रहती थी जिसकी दुनिया उसका बच्चा था। लेकिन जब उसकी बेटी की जान को एक राक्षस से खतरा हो जाता है। वह भागती नहीं... वह लड़खड़ाती नहीं...बजाय वह युद्ध की घोषणा करती है। इस टीजर में नयनतारा अकेले काफी सारे लोगों से लड़ाई करते हुए नजर आती है।
दरांती और भाला लिए नजर आईं एक्ट्रेस
नयनतारा को देखकर लग रहा है कि उनके अंदर देवी मां आ गई हो। इसमें नयनतारा एक दरांती और भाला लिए हुए भयंकर और युद्ध के लिए तैयार नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ऐसा अवतार कभी भी इससे पहले देखने को नहीं मिला था। अब फैंस एक्ट्रेस का ये एक्शन देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। टीजर में नयनतारा गांव की महिला के रोल में नजर आ रही हैं। नयनतारा एक देखकर लग रहा है कि वो बिना किसने से डरने वाली मां का रोल निभा रही हैं। अपने बच्चे पर आंच आते देख वो तुरंत बहादुर और युद्ध करने वाली भूमिका में आ जाती है, जो उन सभी लोगों से लड़ने के लिए तैयार है जो बाधा डालने आते हैं।
नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल हुई रिलीज
आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उनकी डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई है। जिसका नाम नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल है। इस डॉक्यूमेंट्री में एक्ट्रेस के स्ट्रगल को दिखाया गया है।
