साउथ मूवीज

"बॉक्स ऑफिस का बाप..." आदित्य धर के फैन हुए रजनीकांत, रणवीर सिंह की भी की तारीफ

Rajinikanth on Dhurandhar 2: भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारे रजनीकांत ने डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 देख ली है और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने डायरेक्टर की जमकर तारीफ की है। रजनीकांत ने आदित्य धर को बॉक्स ऑफिस का बाप बताया है और धुरंधर 2 को मजेदार मूवी करार दिया है।

Image

Image Source: TNN

Rajinikanth on Dhurandhar 2: डायरेक्टर आदित्य धर की हालिया रिलीज मूवी धुरंधर 2 ने पूरी दुनिया को दीवाना बना दिया है। भारतीय दर्शक हों या फिर विदेशी, हर कोई धुरंधर 2 की तारीफ करते नहीं थक रहा है। भारतीय सिनेमा के बड़े-बड़े कलाकार भी धुरंधर 2 का लुत्फ उठा रहे हैं, जिस लिस्ट में अब रजनीकांत का नाम भी जुड़ गया है। रजनीकांत ने भी आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज देख ली है और सोशल मीडिया पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। रजनीकांत ने धुरंधर 2 की ट्वीट में जमकर तारीफ की है और आदित्य धर को बॉक्स ऑफिस का बाप बताया है। (इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु में बैन होगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2'? इस वजह से कोर्ट तक पहुंचा मामला)

रजनीकांत ने की धुरंधर 2 मेकर्स की तारीफ

भारतीय सिनेमा में थलाइवा के नाम से मशहूर रजनीकांत ने अपने ताजा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को बताया है कि उन्होंने धुरंधर 2 देख ली है। रजनीकांत ने अपने पोस्ट में लिखा है, "क्या कमाल की फिल्म है धुरंधर 2..। आदित्य धर तुम तो बॉक्स ऑफिस के बाप हो। मेरी तरफ से आदित्य धर को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। धुरंधर 2 की पूरी स्टारकास्ट बधाई की पात्र है। हर एक भारतीय को धुरंधर 2 देखनी चाहिए। जय हिंद।" (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 के इस सीन ने जीता आलिया भट्ट का दिल, रणवीर सिंह पर लुटाया प्यार)

बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है धुरंधर 2

रणवीर सिंह बॉलीवुड के स्टार बहुत पहले बन चुके थे लेकिन उन्हें एक ऐसी मूवी की तलाश थी जो उन्हें इंडस्ट्री का सुपरस्टार बना देती। डायरेक्टर आदित्य धर ने धुरंधर फिल्म सीरीज के जरिए रणवीर सिंह की झोली में वो फिल्में डाल दीं हैं। धुरंधर ने सिनेमाघरों में शानदार कारोबार किया था और धुरंधर 2 लगातार सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म धुरंधर 2 ने जिस तरह से अपने पहले वीकेंड में रिकॉर्डतोड़ कमाई करके ट्रेड पंडितों को चौंकाया है, उसके बाद हर कोई ये कहना लगा है कि ये फिल्म साउथ फिल्मकारों की बादशाहत बॉक्स ऑफिस से उखाड़ फेंकेगी और दुनिया को बताएगी कि बॉलीवुडवालों में भी ब्लॉकबस्टर मूवीज देने का दम है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article