साउथ मूवीज

तमिलनाडु में बैन होगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2'? इस वजह से कोर्ट तक पहुंचा मामला

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 23, 2026, 05:38 PM IST

Dhurandhar 2 New Update: एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर : द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। फिल्म धुरंधर 2 को तमिलनाडु में बैन करने की मांग उठ रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म को तमिलनाडु में क्यों बैन करने की मांग की जा रही है।

Image

Image Source: Dhurandhar 2 Movie

Dhurandhar 2 New Update: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर : द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) यानी धुरंधर 2 इन दिनों धमाल मचा रखा है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की कर रही है। फिल्म ने अब तक 500 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। फिल्म धुरंधर 2 को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। लेकिन इन सब के बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने मेकर्स को हैरान कर दिया है। फिल्म धुरंधर 2 को बैन करने की मांग उठने लगी है। तो चलिए जानते क्या पूरा मामला क्या है।

तमिलनाडु में बैन होगी धुरंधर 2?

एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह एक खबर है जिसने सबको हैरान कर दिया है। एक तमिल प्रकाशन के मुताबिक, तमिलनाडु में चुनाव से पहले मद्रास हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है जिसमें धुरंधर 2 पर बैन लगाने की मांग की गई है। याचिका के अनुसार, धुरंधर 2 राज्य में लागू मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन कर सकती है। इस याचिका को एडवोकेट शीला ने मद्रास हाई कोर्ट में दायर किया है। एडवोकेट शीला ने कहा कि याचिका पर जल्द सुनवाई होनी चाहिए क्योंकि तमिलनाडु के चुनाव नजदीक हैं। Daily Thanthi के अनुसार, उन्होंने तर्क दिया कि धुरंधर 2 का कंटेंट एकतरफा नजरिया दिखाता है, जो वोटरों पर असर डाल सकता है और मौजूदा मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ है। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि मद्रास हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस जी अरुल मुरुगन ने कहा कि याचिका पूरी तरह दाखिल होने के बाद सुनवाई होगी। मौखिक याचिका को ही आधिकारिक मुकदमा माना गया है।

'धुरंधर 2' में नजर आए ये सितारे

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर माधवन (R Madhavan), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), राकेश बेदी (Rakesh Bedi) और दानिश इकबाल (Danish Iqbal) अहम रोल में हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article