Alia Bhatt loves Ranveer Singh acting: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने सभी को चौंका दिया है। फिल्म ने अबतक इतनी मोटी कमाई कर ली है कि कई मूवीज के रिकॉर्ड टूट गए है। दुनियाभर में धुरंधर 2 ने 761 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें कि बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के स्टार्स ने धुरंधर 2 को फुल नंबर दिए है। इस बीच आलिया भट्ट का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में आलिया भट्ट ने रणवीर सिंह की खूब तारीफ की है।
आलिया भट्ट ने कही ये बात
रणवीर सिंह धुरंधर: द रिवेंज में जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी के किरदार में दिल जीत रहे हैं। आदित्य धर की इस सीक्वल ने रिलीज के कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और ऑनलाइन हर तरफ तारीफों का सिलसिला है। रणवीर की एक्टिंग, एक्सप्रेशंस, एक्शन सीक्वेंस और डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं। अब फिल्म के सेट से रणवीर की कुछ प्रेरणादायक बातें ऑनलाइन वायरल हो रही हैं। इस बीच आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने रणवीर की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, जसकीरत सिंह रांगी और यह पल... सब कुछ है। डायरेक्टर और एक्टर के कंप्लीट तालमेल का जादू। फिल्म की ऐतिहासिक कमाई के लिए धुरंधर की टीम को बधाई।

pic credit- instagram
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बिताया क्वालिटी टाइम
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने धुरंधर 2 की सफलता का जश्न दीपिका पादुकोण के साथ मनाया है। दोनों ने साथ में लंच डेट पर जाकर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने किसी पॉश जगह की बजाय लोकल रेस्टोरेंट में जाकर खाना खाया। तस्वीरों में दोनों सिंपल टी-शर्ट और जींस में नजर आए। एक फोटो में रणवीर और दीपिका रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ सेल्फी लेते हुए गले लगे दिखे। इस फोटो पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
