SSMB29: राजामौली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एसएसएमबी29 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही हर अपडेट को जानने के लिए बेकरार बने हुए रहते हैं। अब राजामौली की इस फिल्म में एक बॉलीवुड एक्टर की एंट्री हुई है। वैसे तो ये एक्टर साउथ फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। आइए जानते हैं कौन है वो एक्टर।
साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में अपनी खास एक्टिंग के लिए जाने जानने वाले एक्टर आर माधवन अब राजामौली की अगली फिल्म SSMB29 का हिस्सा बन गए हैं। इस फिल्म में मैडी एक अहम रोल करने वाले हैं। निर्माताओं ने अभी तक उनकी कास्टिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अब देखना होगा कि मेकर्स फैंस को कब इस बात की जानकारी देते हैं। 3 इडियट्स एक्टर की एंट्री के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। इस फिल्म में मलयालम एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन सहित कई सितारे नजर आने वाले हैं।
इन फिल्मों से मिली जबरदस्त पहचान
इस फिल्म के लिए पहली बार आर. माधवन और एसएस राजामौली ने साथ हाथ मिलाया है। अब दोनों के सहयोग को देखने के लिए फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। आर. माधवन का फिल्मी इंडस्ट्री में अलग क्रेज है। एक्टर ने अलग पहचान बना रही है। एक्टर 'रहना है तेरे दिल में' और 'अलैपायुथे' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। एक्टर की 'द रेलवे मेन', 'शैतान' और 'केसरी चैप्टर 2' जैसी फिल्में फैंस देखना पसंद करते हैं। एसएसबी 29 का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग जोरों से चल रही है।
