साउथ मूवीज

'पुष्पा' के भंवर सिंह की अब हुई बॉलीवुड में एंट्री, इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

फिल्म पुष्पा-2 इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक खबर आ रही है कि इस फिल्म के खतरनाक विलेन भंवर सिंह अब बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फहाद फासिल मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आने वाले हैं।

Image

fahadh faasil

फिल्म पुष्पा-2 इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक खबर आ रही है कि इस फिल्म के खतरनाक विलेन भंवर सिंह अब बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रहे हैं। बता दें फिल्म में फहाद फासिल ने भंवर सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म पुष्पा में विलेन भंवर सिंह ने बेहतरीन रोल निभाया था। जिस कारण चारों तरफ एक्टर की खूब चर्चा हुई थी। अब एक्टर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। आइए जानते हैं कि फहाद फासिल ने किस मशहूर डायरेक्टर संग हाथ मिलाया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फहाद फासिल मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा कि दोनों किसी बड़े प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। साथ ही दोनों को इन दिनों साथ में स्पॉट भी किया गया था। अब देखना होगा कि एक्टर डायरेक्टर की किस बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं।

इम्तियाज अली की ये हैं बेस्ट फिल्में

मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली अपनी बेस्ट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। बता दें उनकी कई फिल्मों को फैंस बहुत ज्यादा पसंद करते हैं उनमें से 'हाईवे', 'जब वी मेट', 'रॉकस्टार' और 'अमर सिंह चमकीला' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म का काम 2025 तक शूरू हो जाएगा। वही डायरेक्टर इम्तियाज अली एक लव स्टोरी पर काम कर रहे हैं जिसके लिए वह किसी अच्छी एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं। वही इस लीड एक्टर के रोल के लिए इन्होंने फहाद फासिल को चुना है। इस बारे में अभी तक एक्टर और डायरेक्टर ने कुछ नहीं कहा है। अब देखना है कि एक्टर इसपर कब जानकारी फैंस को देखते हैं। इस खबर को सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और एक्टर को लव स्टोरी वाली फिल्म में देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article