साउथ मूवीज

Pushpa Re-release: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' 3 साल बाद फिर हो रही है रिलीज! जानिए सारी डिटेल

Pushpa Re-release: अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2'(Pushpa 2) का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों के बाद इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। एक रिपोर्ट के अनुसार 'पुष्पा 2' रिलीज होने से पहले 'पुष्पा पार्ट वन' को दोबारा रिलीज किया जाएगा।

Image

Pushpa Re-release

Pushpa Re-release: अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2'(Pushpa 2) का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही 'पुष्पा 2' का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। अल्लू अर्जुन की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च काफी भव्य तरीके से पटना में होने वाला है। इसी बीच एक रिपोर्ट है कि अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) की पुष्पा 3 साल बाद फिर से रिलीज होने वाली है।

अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2'(Pushpa 2) 5 दिसबंर 2024 को रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले 'पुष्पा' को दोबारा रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स 19 नवंबर 2024 से यूएसए के सिनेमाघरों में 'पुष्पा: द राइज' को रिलीज करने का प्लान बनाए है। बता दें अभी भारत में रिलीज होने का स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

श्रीलीला दिखाएगी डांस का जलवा

‘पुष्पा 2’ ( Pushpa 2: The Rule) में साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला ( Sreeleela ) डांस नंबर कर दर्शकों का दिल जीतने वाली है। इस फिल्म के पहले पार्ट में सुपरहिट सॉन्ग ‘ऊं उं अंटावा’ में सामंथा रुथ प्रभु ( Samantha Ruth Prabhu) ने अपना जलवा दिखाया था। वही इस डांस नंबर के लिए श्रीलीला ने 2 करोड़ की फीस चार्ज की है।

कितना है फिल्म का बजट

'पुष्पा 2' पहले 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग पूरी नहीं होने के कारण ये फिल्म अब 05 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का बजट 400 करोड़ बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि ये फिल्म कितने करोड़ की कमाई करती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article