साउथ मूवीज

Pushpa 2 Trailer: इंतजार हुआ खत्म! इस दिन आएगा अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का ट्रेलर, नया पोस्टर हुआ जारी

Pushpa 2 Trailer: अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2: द रूल का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही मेकर्स ने फैंस को एक और बड़ा तोहफा दिया है और ट्रेलर रिलीज डेट से पर्दा उठाया है। निर्मातों ने नया पोस्टर भी रिलीज किया है। जिसमें एक्टर नए लुक में नजर आ रहे हैं।

Image

Pushpa 2 The Rule

Pushpa 2 Trailer: अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2: द रूल का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बता दें सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर, 2024 को रिलीज होने वाली है। हाल ही मेकर्स ने फैंस को एक और बड़ा तोहफा दिया है और ट्रेलर रिलीज डेट से पर्दा उठाया है। बता दें इस जानकारी को सुनकर फैंस के बीच काफी खुशी है और वे सभी ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म का ट्रेलर कब और कितने बजे रिलीज होने वाला है।

निर्माता फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। मेकर्स इस फिल्म के लिए कमर कस रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज डेट से पर्दा उठाया है। निर्मातों ने आधिकारिक ऐलान किया है। इसका पोस्टर शेयर किया है। बता दें मेकर्स इसका ट्रेलर 17 नवंबर, 2024 को शाम 6:03 बजे रिलीज करेंगे। हाल ही में निर्मातों ने नया पोस्टर भी रिलीज किया है। जिसमें एक्टर नए लुक में नजर आ रहे हैं।

7 शहरों में होगा ट्रेलर लॉन्च इवेंट

फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट एकदम भव्य तरीके से किया जाएगा। बता दें इसका ट्रेलर लॉन्च इवेंट भारत के 7 शहरों में होने वाला है। पुष्पा 2: द रूल की टीम पटना से एक बड़े ट्रेलर लॉन्च की शुरुआत करेगी और ये कोलकाता, चेन्नई, कोच्चि, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद में होगा।

#Kissik में श्रीलीला करेंगी आइटम डांस

बीते दिन मेकर्स ने एक पोस्टर शेयर फिल्म से श्रीलीला का लुक रिविल किया था। निर्मातों ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था-"Pushpa2TheRule साल के #Kissik गाने के लिए डांसिंग क्वीन sreeleela का स्वागत है। यह गाना एक डांस फीस्ट है जो आनंद देने वाला है। 5 दिसंबर, 2024 को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article