साउथ मूवीज

Pushpa 2 song Peelings OUT: पुष्पराज अपनी श्रीवल्ली के साथ रोमांटिक अंदाज में आए नजर, रश्मिका ने डांस मूव्स से मचाई धूम

Pushpa 2 song Peelings OUT: पुष्पा 2: द रूल 05 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने पुष्पा 2 का नया गाना रिलीज किया, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस गाने में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

Image

Pushpa 2 song Peelings

Pushpa 2 song Peelings OUT: पुष्पा 2: द रूल बस 4 दिनों के बाद रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में निर्माताओं ने पीलिंग्स का एक नया गाना रिलीज किया है, जिसे फैंस बहुत पसंद तर रहे हैं। इस गाने में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

कीमत में बढ़ोतरी के बावजूद बिक रही टिकट

पुष्पा के सीक्वल में अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल एक दूसरे के पसीने छूड़ाते नजर आएंगे। रश्मिका सीक्वल में पुष्पा की पत्नी श्रीवल्ली के रोल में नजर आने वाली हैं। वही पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। कुछ जगहों पर इस फिल्म के टिकट की कीमत 3,000 रुपये के आसपास भी है। कीमत में बढ़ोतरी के बावजूद शो की टिकट बिक रही हैं। क्योंकि इस फिल्म का काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है।

पुष्पा 2 द रुल 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को मशहूर निर्देशक सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के गाने 'पीलिंग्स' को फैंस बहुत प्यार दे रहे हैं। पुष्पा द राइज 17 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वही पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस में जबरदस्त कमाई की थी। पुष्पा द राइज ने दुनियाभर में 398 करोड़ की कमाई की थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article