Pushpa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2: द रूल इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक है। बता दें पुष्पा 2 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म का काफी ज्यादा बज देखने को मिल रहा है। इसी बीच फिल्म की प्री टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं। आइए जानते हैं टिकट की कितनी कीमत रखी गई है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक यूजर ने मैसन पीवीआर जिओ वर्ल्ड ड्राइव बीकेसी मुंबई की टिकट की कीमत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। लोग प्रोडक्शन हाउस और सिनेमा हाउस वालों को खरी खोटी सुना रहे हैं। लोग टिकट की कीमतों से परेशान हो रहे हैं। बता दें फैंस जल्द से जल्द टिकट पाने के लिए टिकट बुकिंग पोर्टल्स पर जा रहे हैं, लेकिन उन्हें इतना अधिक प्राइज देखकर निराशा ही हो रही है।
फैंस बेहतर के हकदार हैं शोषण के नहीं
एक यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा-“टोटल मैडनेस पुष्पा 2 एक टिकट की कीमत"। दूसरे यूजर ने लिखा-"पुष्पा की टिकट की कीमत ₹3000 है। फैंस बेहतर के हकदार हैं, शोषण के नहीं" तीसरे ने लिखा-"माइथ्री ऑफिशियल कृपया इस निर्णय पर ध्यान दें।" चौथे ने लिखा-"मुझे समझ में नहीं आता है कि Pushpa2 के निर्माता टिकट की कीमतों को इतने स्तर तक बढ़ाकर क्या चाहते हैं... पहले दिन के रिकॉर्ड को तोड़ना? फिर आगे बढ़ो और इसे अगली बार ₹5000 करो।
पति-पत्नी बनेंगे पुष्पा राज और श्रीवल्ली
पुष्पा 2: द रूल 05 दिसंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज का रोल निभाने वाले हैं। वही रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली का किरदार निभाने वाली है। इस पार्ट में पुष्पा राज और श्रीवल्ली पत्नी-पति बनते नजर आएंगे। फिल्म में एसपी भंवर सिंह और पुष्पा राज एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।
