साउथ मूवीज

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म के बिके डिजिटल राइट्स, नेटफ्लिक्स ने निर्माताओं को दी मुंहमांगी रकम, बनाया धांसू रिकॉर्ड

Pushpa 2's Digital Rights Sold to Netflix: नार्थ इंडिया के थिएट्रिकल राइट्स बेचने के बाद अब निर्माताओं ने अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की आने वाली फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) के डिजिटल राइट्स का भी सौदा कर लिया है। मेकर्स ने यह डील ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ फाइनल की है।

Image

Allu Arjun's Pushpa 2

Pushpa 2's Digital Rights Sold to Netflix: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की आने वाली फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) के मेकर्स ने हाल ही में नार्थ इंडिया के थिएट्रिकल राइट्स बेचे थे। इस राइट्स को बेचने के बाद निर्माताओं ने 200 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक निर्मताओं ने अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा: द रूल' के डिजिटल राइट्स को भी बेच दिया है। डिजिटल राइट्स के लिए मेकर्स को मुंहमांगी रकम ऑफर हुई है। इतना ही अल्लू अर्जुन स्टारर ने रिलीज से पहले ही धांसू कमाई कर ली है।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार 'पुष्पा 2: द रूल' के डिजिटल राइट्स को मेकर्स ने नेटफ्लिक्स को 250 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर बेच दिया है। आने वाले समय यह आंकड़ा 300 करोड़ रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। निर्माताओं ने सभी भाषाओं में ये डील लॉक की है। बता दें इतने करोड़ रुपये का सौदा करने वाली 'पुष्पा 2' पहली फिल्म बन गई है। 'पुष्पा 2' ने 'बाहुबली 2' और 'केजीएफ 2' को काफी पीछे छोड़ दिया है।

सुकुमार के निर्देशन बनने जा रही फिल्म 'पुष्पा 2' 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर निर्माताओं ने इसका धांसू टीजर जारी किया था। इस टीजर को ज्यादातर लोगों ने पसंद किया है। पहली पुष्पा फिल्म ने COVID-19 महामारी के बीच हिंदी में 125 करोड़ रुपये का कारोबार किया। उम्मीद है कि ये फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पर सकती है। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article