साउथ मूवीज

जयंतीलाल गड़ा ने खरीदे Pushpa 2 के सैटेलाइट राइट्स, TV पर भी धमाल मचाएंगे अल्लू अर्जुन

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 का इंतजार पूरा देश कर रहा है। फिल्म को लेकर केवल दर्शक ही नहीं बल्कि डिस्ट्रीब्यूटर्स भी उत्साहित हैं। लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के दौर में पुष्पा 2 से सभी की उम्मीदें बंधी हुई हैं। ताजा खबर की मानें तो अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के सैटेलाइट राइट्स करोड़ों में बिक चुके हैं, जिन्हें जयंतीलाल गढ़ा ने खरीदे हैं।

Image

Pushpa 2

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 भारत की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसे देखने के लिए दर्शक कई महीनों से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है और मेकर्स इसकी एडिटिंग में लगे हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर आएगी और दर्शकों का दिल जीतने का काम करेगी। फिल्म पुष्पा 2 से केवल दर्शकों को ही नहीं बल्कि डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी काफी सारी उम्मीदें हैं। यही कारण है कि इस फिल्म के राइट्स करोड़ो में बिक रहे हैं।

बहुत महंगे बिके पुष्पा 2 के सैटेलाइट राइट्स

फिल्म से जुड़े एक सूत्र की मानें तो अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के सैटेलाइट राइट्स जयंतीलाल गड़ा ने काफी मोटी रकम में खरीदे हैं। जयंतीलाल गढ़ा ने केवल हिन्दी ही नहीं बल्कि तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा के भी राइट्स खरीदे हैं। फिल्म पुष्पा 2 को लेकर दर्शकों के बीच में काफी डिमांड है, जिसके चलते डिस्ट्रीब्यूटर्स मेकर्स को करोड़ों रुपये देने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।

पुष्पा 2 के सैटेलाइट राइट्स से पहले इसके थिएट्रिकल राइट्स और ओटीटी राइट्स बिक चुके हैं, जिनसे मेकर्स ने 475 करोड़ रुपये पहले ही कमा डाले हैं। जहां रवीना टंडन के पति अनिल थडानी ने फिल्म पुष्पा 2 के ओटीटी राइट्स 200 करोड़ रुपये में खरीदे हैं वहीं नेटफ्लिक्स ने इसके ओटीटी राइट्स 275 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। जो फिल्म रिलीज से पहले ही 475 करोड़ रुपये कमा चुकी है, उसकी कमाई से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों में इसको लेकर किस तरह का उत्साह है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article