साउथ मूवीज

Pushpa 2 First Review: क्या सच में देखने लायक है अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा 2? रिलीज से 2 दिन पहले ही सामने आया रिव्यू

Pushpa 2 First Review: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) की रिलीज में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। फिल्म 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। हालांकि फिल्म का पहला रिव्यू अब सामने आ गया है। यहां इस पर एक नजर डालते हैं।

Image

Pushpa 2 Movie Review in Hindi Read here

Pushpa 2 First Review in Hindi: पुष्पा 2 (Pushpa 2) की रिलीज में अब 2 दिन से भी कम का वक्त बचा है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2 Review) को इस साल की मोस्ट अवेटेड इंडियन फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म के सीक्वल को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। फिल्म की रिलीज से पहले अब इसका पहला रिव्यू हमारे पास आ गया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि पहले पार्ट की तरह ही मूवी की दूसरा पार्ट भी बेहद जबरदस्त होने वाला है। अल्लू अर्जुल की फिल्म पुष्पा 2 का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। जिसमें जबरदस्त डायलॉग और धमाकेदार एक्शन सीन्स भी नजर आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले सभी फैंस के मन में एक सवाल है, क्या फिल्म अपनी हाइप पर खरा उतर पाएगी? यहां इस आर्टिकल में हम इसके जवाब पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़े- Danube Properties Filmfare OTT Awards 2024 Live: Rajkumar Rao बने बेस्ट एक्टर तो Kareena Kapoor Khan ने बेस्ट एक्ट्रेस की ट्रॉफी पर मारी बाजी

Pushpa 2 First Review: कैसी है पुष्पा 2?

फिल्म क्रिटिक्स उमैर संधू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'फर्स्ट रिव्यू पुष्पा 2: अल्लू अर्जुन शानदार फॉर्म में हैं। वह साउथ के एक बड़े स्टार हैं, हालांकि हिंदी बेल्ट में भी दर्शकों के बीच उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। और अपने ग्रैंड अवतार से वह सभी को इंप्रेस कर रहे हैं। उनका लुक काफी डैशिंग, एक्शन टॉप क्लास और कॉमिक टाइमिंग लाजवाब है। एक और राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली परफॉर्मेंस। रश्मिका मंदाना भी बहुत अच्छी एक्टिंग करती हैं। पर पुष्पा 2 फहाद फासिल के नाम है। उन्होंने पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली है। क्लाइमेक्स फिल्म की यूएसपी है। इंटरवल ब्लॉक माइंडब्लोइंग हैं। यह अलग तरह का मसाला है जो कभी भारतीय मार्केट में नहीं आया! यह क्लासी मसाला फिल्म है। देवी श्री प्रसाद का म्यूजिक चार्टबस्टर किस्म का नहीं है, कम से कम जब हिंदी साउंडट्रैक की बात आती है। कुल मिलाकर, यह एक पैसा वसूल मनोरंजक फिल्म है और सुकुमार के निर्देशन, एक्शन और अल्लू अर्जुन की फिल्म कमाल है।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article