Riteish Deshmukh wishes Prithviraj Sukumaran: साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपना जन्मदिन खास अंदाज में मनाया है। उनके बर्थडे पर सभी लोगों ने उन्हें विश किया। फैंस समेत बॉलीवुड और साउथ के स्टार्स भी पृथ्वीराज सुकुमारन को जन्मदिन की बधाइयां देते नजर आए। इस बीच बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रितेश देशमुख ने पृथ्वीराज सुकुमारन के बर्थडे को खास बना दिया। उनका एक ट्वीट सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में रितेश ने पृथ्वीराज सुकुमारन पर प्यार लुटाया है। आइए नजर डालते है इस ट्वीट पर...
रितेश देशमुख ने पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया विश
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने अपने एक्स अकाउंट को अपडेट करते हुए एक ट्वीट किया है। एक्टर ने पृथ्वीराज सुकुमारन को विश करते हुए लिखा, 'प्रिय पृथ्वीराज सुकुमारन को जन्मदिन की बधाई। आपका दिन शानदार हो। हमेशा नई ऊंचाइयों को छूते रहें और अपने कमाल के काम से दर्शकों का मनोरंजन करें। ढेर सारा प्यार।' रितेश देशमुख का ये ट्वीट इंटरनेट पर छा गया है। सभी लोग इसपर रिएक्ट कर रहे है। रितेश देशमुख का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया है। जानकारी के लिए बता दें कि पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'सरजमीं' 25 जुलाई, 2025 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस मूवी में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ काजोल नजर आई थी। दोनों की इस मूवी को लोगों ने काफी प्यार दिया।
पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्में
पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया है। पृथ्वीराज सुकुमारन ने 'सालार' में वर्धराज मन्नार की भूमिका निभाई है, जो प्रभास के किरदार देवा के दोस्त और बाद में विरोधी बनते हैं। 'सालार: भाग 1 - सीजफायर' 22 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी, और इसका सीक्वल 'सालार 2' को देखने के लिए लोग बेताब हैं। बीते दिन पृथ्वीराज सुकुमारन की अपकमिंग फिल्म खलीफा से उनका फर्स्ट लुक जारी हुआ। पृथ्वीराज सुकुमारन के जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म का टीजर भी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म को वैसाख डायरेक्ट कर रहे हैं। टीजर में पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक देखने लायक है।
