देश

'आतंरिक मामलों पर बोलने का कोई हक नहीं', OIC कॉन्टैक्ट ग्रुप को भारत की दो टूक; PAK को लेकर भी लगाई फटकार

भारत ने जम्मू-कश्मीर पर ओआईसी कॉन्टैक्ट ग्रुप के संयुक्त बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। भारत ने ओआईसी की तथाकथित टिप्पणियों को अनुचित और तथ्यात्मक रूप से गलत बताते हुए स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया।

Image

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फाइल फोटो)

India Rejects OIC Remark: भारत ने जम्मू-कश्मीर पर ओआईसी कॉन्टैक्ट ग्रुप के संयुक्त बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। भारत ने ओआईसी की तथाकथित टिप्पणियों को अनुचित और तथ्यात्मक रूप से गलत बताते हुए स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया।

OIC पर विदेश मंत्रालय का पलटवार

विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर स्पष्ट कर दिया कि ओआईसी को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूरे केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्ज हिस्से हैं और राजनीतिक रूप से प्रेरित दुष्प्रचार को बार-बार दोहराने से यह वास्तविकता नहीं बदल सकती।

MEA की OIC को सलाह

भारत ने ओआईसी को पाकिस्तान को ऐसा मंच उपलब्ध कराने के बयान उसे अपनी स्थिति पर विचार करने की सलाह दी, जहां से वह मनगढ़ंत और राजनीतिक रूप से प्रेरित दुष्प्रचार फैलाता है।

PAK को भी लगाई फटकार

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान का आतंकवाद को समर्थन और प्रयोजित करने का एक सुस्थापित इतिहास है। उन्होंने कहा कि ओआईसी को पाकिस्तान को अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों से उत्पन्न होने वाले आतंकवाद के निरंतर खतरे का समाधान करने की सलाह देनी चाहिए।

OIC ने उगला था जहर

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर ओआईसी कॉन्टैक्ट ग्रुप की एक बैठक आयोजित हुई, जहां पर इस ग्रुप ने भारत के आंतरिक मामलों पर जहर उगला था। हालांकि, ओआईसी वही ग्रुप है जिसने बलूचिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) जैसी जगहों पर पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों पर एक शब्द तक नहीं कहा और चुप्पी साधे रखी और अब भारत के आंतरिक मामलों पर जहर उगलने का काम कर रहे हैं। जिसको लेकर भारत ने ओआईसी को मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान को भी आईना दिखाने का काम किया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article