निर्देशक प्रशांत नील (Prashant Neel) ने 'सालार' (Salaar) का निर्देशन किया था। 'सालार' में प्रभास ने लीड रोल प्ले किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। पिछले साल 'सालार' के साथ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'डंकी' (Dunki) भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। डंकी का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। अब फिल्म मेकर ने इन दोनों फिल्मों के क्लैश पर बात की। निर्देशक ने कहा कि मैं शाहरुख खान से माफी मांगना चाहता हूं। हम से पहले राजकुमार हिरानी ने क्रिसमस की डेट को ब्लॉक करते हुए फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान किया था। ये भी पढ़ें- कौन थी सलमान खान की वो गर्लफ्रेंड जिसकी जवानी पड़ गई थी सोमी अली के सामने फीकी? 2 मिनट में तोड़ा था रिश्ता...
प्रशांत नील ने कहा, हमने सालार के रिलीज डेट का ऐलान उसी दिन एस्ट्रोलॉजी की वजह से किया था। मैं डंकी की टीम से भी माफी मांगना चाहती हूं। उन्होंने हम से पहले रिलीज डेट अनाउंस की थी। ये किसी के लिए भी अच्छी नहीं है क्योंकि उन्होंने एक साल पहले रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी थी। इसलिए मैं सालार की टीम की तरफ से डंकी की पूरी टीम से माफी मांगना चाहता हूं। हम नहीं चाहते थे। वो स्पष्ट रूप से महान है। शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी महान हैं।
प्रशांत नील ने शाहरुख से मांगी माफी
हम भी ऐसा नहीं चाहेंगे। ऐसा बस इसलिए हुआ क्योंकि हमने एस्ट्रोलॉजी की वजह से ऐसा फैसला लिया। सालार और डंकी दोनों फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। शाहरुख और प्रभास के फैंस को सोशल मीडिया पर लड़ते हुए भी देखा गया था। लेकिन इस पर दोनों सुपरस्टार ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था। वहीं, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो डंकी ने 101.50 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, सालार ने कुल मिलाकर 209 करोड़ की कमाई की थी।
