कौन थी सलमान खान की वो गर्लफ्रेंड जिसकी जवानी पड़ गई थी सोमी अली के सामने फीकी? 2 मिनट में तोड़ा था रिश्ता...

सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमा अली खान आए दिन अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोमी और सलमान का रिश्ता किस हसीना की वजह से टूटा था। सलमान की वो कौन सी गर्लफ्रेंड थी जिसके प्यार में 8 साल का पुराना रिश्ता एक झटके में खत्म कर दिया।

Authored by: प्रियंका झाUpdated Nov 5 2024, 13:38 IST
इस हसीना की वजह से सलमान ने सोमी संग पल में तोड़ दिया सालों का रिश्ताImage Credit : Instagram01 / 07

इस हसीना की वजह से सलमान ने सोमी संग पल में तोड़ दिया सालों का रिश्ता

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमा अली खान का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा। एक्ट्रेस अक्सर अपने एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान को लेकर बयान देती हैं। एक्ट्रेस के मन में आज भी सलमान को लेकर गुस्सा भरा हुआ है। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में ज्यादा काम नहीं किया है। उनका और सलमान का रिश्ता 8 साल तक चला था। फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। एक्ट्रेस ने खुद बताया था कि किस हसीना की वजह से उनका ब्रेकअप हुआ।

1991 में हुई थी सलमान से मुलाकातImage Credit : Instagram02 / 07

1991 में हुई थी सलमान से मुलाकात

सलमान और सोमी की मुलाकात साल 1991 में हुई थी। दोनों ने करीब 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। एक्ट्रेस ने ब्रेकअप का कारण बॉलीवुड की इस हसीना को बताया था।

सोमी ने बताया क्यों हुआ ब्रेकअपImage Credit : Instagram03 / 07

सोमी ने बताया क्यों हुआ ब्रेकअप

सोमी ने कहा, सलमान हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने मेरा फोन नहीं उठाया तो मैंने निर्देशक संजय लीला भंसाली को कॉल किया। उन्होंने कहा कि सलमान शूटिंग की वजह से कॉल नहीं उठा रहे हैं। मैंने कहा फिर आप कैसे बात कर रहे हैं। वो चुप हो गए। मैं समझ गई थी कि मेरा जाने के समय हो गया।

ऐश्वर्या की वजह से हुआ ब्रेकअपImage Credit : Instagram04 / 07

ऐश्वर्या की वजह से हुआ ब्रेकअप

सोमी और सलमान का ऐश्वर्या की वजह से ब्रेकअप हो गया था। ऐश्वर्या ने हमारे जिम में भी आना शुरू कर दिया था जहां मैं सलमान के साथ रहती थी।

ऐश्वर्या की खूबसूरती पर लट्टू हो गए थे सलमानImage Credit : Instagram05 / 07

ऐश्वर्या की खूबसूरती पर लट्टू हो गए थे सलमान

रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान को ऐश्वर्या से पहली ही नजर में प्यार हो गया था। दोनों की नजदीकियां संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट पर बढ़ी थी।

हम दिल दे चुके के सेट पर बढ़ी थीं नजदीकियांImage Credit : Instagram06 / 07

हम दिल दे चुके के सेट पर बढ़ी थीं नजदीकियां

हम दिल दे चुके के सेट पर ऐश्वर्या और सलमान के बीच में नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों का प्यार परवान चढ़ा। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला।

ऐश्वर्या ने सलमान पर लगाया था मारपीट का आरोपImage Credit : Instagram07 / 07

ऐश्वर्या ने सलमान पर लगाया था मारपीट का आरोप

ऐश्वर्या ने ब्रेकअप के बाद सलमान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने कहा था उन पर सलमान ने हाथ उठाया था। ब्रेकअप के बाद से सलमान और ऐश्वर्या साथ में कभी नजर नहीं आए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!