साउथ मूवीज

Fauji Poster: दुश्मन को चकनाचूर कर देने की निगाहों से देखते "फौजी" का पहला लुक हुआ जारी, प्रभास ने लगाई आग

Fauji Poster: प्रभास के जन्मदिन पर फैंस को उनकी अगली फिल्म का तोहफा मिला है। फिल्म फौजी से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। जिसे देखकर फिल्म के लिए बेताबी और भी बढ़ गई है। प्रभास इस लुक में एकदम खतरनाक लग रहे हैं। अब देखना यह है कि फिल्म अपने साथ क्या नया लेकर आती है।

Image

Image source: Instagram

Fauji Poster: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म का धमाकेदार पोस्टर रिलीज हो गया है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फिल्म 'फौजी' के फर्स्ट लुक से पर्दा हटाया है। इस फिल्म का पहला लुक इतना दमदार है कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। प्रभास अपनी आँखों में ज्वाला लेकर इस तरह से देख रहे हैं कि वह दुश्मन को चकनाचूर कर देंगे। पोस्टर के साथ मैथरी मूवी के मेकर्स ने कहानी का हिंट भी दिया है। फिल्म में प्रभास क्या करने वाले हैं और उनका क्या विजन है, आइए आपको बताते हैं।

प्रभास ( Prabhas) ने हाल ही में अपनी मूवी 'फौजी' का पहला पोस्टर शेयर किया है। फैंस के साथ पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने बहुत ही सुंदर वाक्य भी लिखा है। जो संस्कृत का श्लोक है, "पद्मव्यूह विजयी पार्थः, पाण्डवपक्षे संस्थित कर्णः। गुरुविरहितः एकलव्यः, जन्मनैव च योद्धा एषः॥" पोस्टर पर नजर डाले तो सामने की तरफ ब्रिटिश सरकार का झण्डा जल रहा है और पीछे फौजी यानी प्रभास की आँखों में आग जल रही है। पोस्टर पर लिखा है "वो बटालियन जिसने अकेले ही युद्ध लड़ा"। इस फिल्म को मैथरी मेकर्स बैनर के तले बनाया जा रहा है।

इस क्रीएक्टिव पोस्टर को शेयर कर निर्मताओं ने फिल्म के लिए बेताबी को और भी बढ़ा दिया है। फैंस अब देखना चाहते हैं कि एक फौजी के अवतार में प्रभास क्या करने वाले हैं। यह एक दमदार पटकथा है जिसे भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखे गए पैमाने पर बनाया जा रहा है। मैथरी मूवी मेकर्स फौजी को पीरियड एक्शन फिल्मों में अलग पहचान दिलाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती( Mithun Chakraborty) , जयाप्रदा, अनुपम खेर( Anupam Kher) जैसे दिग्गज कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं और इमानवी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को हनु राघवपुडी डायरेक्ट कर रहे हैं।

प्रभास की अपकमिंग मूवीज

बात करें प्रभास की अपकमिंग फिल्मों की तो इस लिस्ट में सबसे पहले है राजा साहब जो इसी साल रिलीज होने वाली है। उसके बाद प्रभास बिग प्रोजेक्ट 'स्पिरिट' पर काम कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article