Ustaad Bhagat Singh New Release Date: साउथ के जाने-माने स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) इन दिनों अपनी अपकमिंग सबसे बड़ी एक्शन फिल्म उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) को लेकर चर्चा में है। पवन कल्याण की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म उस्ताद भगत सिंह का कोई पोस्टर रिलीज हो जाता है, तो कभी कोई वीडियो वायरल हो जाता है। इन सब के बीच अब फिल्म उस्ताद भगत सिंह की रिलीज को लेकर नई खबर सामने आई है। फिल्म की रिलीज डेट को अब आगे बढ़ा दिया गया है। तो चलिए जानते हैं अब ये मूवी कब बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
'उस्ताद भगत सिंह' हुई पोस्टपोन
एक्टर पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म उस्ताद भगत सिंह की नई रिलीज डेट है। फिल्म उस्ताद भगत सिंह को पोस्टपोन कर दिया गया है। पहले पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह 26 मार्च को रिलीज होने वाली थी। अब फिल्म उस्ताद भगत सिंह 19 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट बदलने का फैसला यश की फिल्म टॉक्सिक के पोस्टपोन होने के बाद लिया है। यश की फिल्म टॉक्सिक अब 4 जून को रिलीज होने वाली है। इसका ऐलान मेकर्स ने कल यानी 4 मार्च को किया था। फिल्म उस्ताद भगत सिंह की नई रिलीज डेट ने फैंस का दिल खुश कर दिया है, क्योंकि अब फैंस को फिल्म के लिए कम इंतजार करना पड़ेगा।
इस फिल्म से होगी टक्कर
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की रिलीज डेट के बाद साफ हो गया है कि ये मूवी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के साथ क्लैश करेगी। अब देखना होगा इस क्लैश का फिल्म को क्या फायदा मिलता है। फिल्म उस्ताद भगत सिंह को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
