KGF Co-Director 4-Year-Old Son Dies In Lift Accident: डायरेक्टर कीर्तन नाडगौड़ा के बेटे को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है कि जिससे लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। कीर्तन नाडगौड़ा के साढ़े चार साल के बेटे सोनारश की मौत हो गई। इस बात से कीर्तन नाडगौड़ा और उनके परिवार के लोग बुरी तरह टूट गए हैं। सोशल मीडिया पर सभी लोग कीर्तन नाडगौड़ा के बेटे को नम आंखों से याद कर रहे हैं। इस बीच आंध्र प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर और एक्टर पवन कल्याण का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के जरिए पवन कल्याण ने कीर्तन नाडगौड़ा के बेटे की मौत पर दुख जताया है।
पवन कल्याण ने जताया दुख
कीर्तन नाडगौड़ा के साढ़े चार साल के बेटे की मौत की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो लिफ्ट में फंसने की वजह से ये हादसा हुआ। आंध्र प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर और एक्टर पवन कल्याण ने सोशल मीडिया पर ये दुखभरी खबर कन्फर्म की और परिवार को सांत्वना दी। पवन कल्याण ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'डायरेक्टर कीर्तन नाडगौड़ा के बेटे की ट्रैजिक मौत दिल तोड़ देने वाली है। तेलुगु और कन्नड़ में डेब्यू करने वाले कीर्तन के परिवार पर ये दुख देखकर बहुत दुख हुआ। कीर्तन और समृद्धि पटेल के बेटे चिरंजीवी सोनर्श नाडगौड़ा का निधन हो गया। चार साल के मासूम सोनर्श की लिफ्ट में फंसकर मौत की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा। कीर्तन और समृद्धि को मेरी गहरी संवेदना। भगवान उन्हें ये गम सहने की ताकत दें।' पवन कल्याण का ये ट्वीट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि अभी तक परिवार की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
कीर्तन नाडगौड़ा कई कन्नड़ फिल्मों में डायरेक्शन डिपार्टमेंट में काम कर चुके हैं। इस लिस्ट में केजीएफ और सालार तक के नाम शामिल है। बताते चलें कि पूरा फिल्म इंडस्ट्री इस दुख में परिवार के साथ है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग इस मुश्किल वक्त में कीर्तन नाडगौड़ा के साथ खड़े हैं।
