साउथ मूवीज

सिंगापुर में हुए हादसे के बाद बेटे संग पहली बार नजर आए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना लेजनेवा के लुक ने खींचा ध्यान

  • Authored by: अभय
  • Updated May 26, 2025, 12:58 PM IST

Pawan Kalyan With Son Video: सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण (Pawan Kalyan) का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पवन कल्याण अपनी पत्नी अन्ना लेजनेवा (Anna Lezhneva) और बेटे मार्क शंकर (Mark Shankar) के साथ नजर आए। पवन कल्याण का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Image

Pawan Kalyan With Son Video

Pawan Kalyan With Son Video: साउथ सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण (Pawan Kalyan) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पवन कल्याण से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आती रहती हैं। कभी पवन कल्याण का कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी परिवार खबरों में आ जाता है। अभी कुछ समय पहले पवन कल्याण के बेटे के साथ एक हादसा हो गया था, जिसके बाद से एक्टर काफी परेशान थे। इस हादसे के बाद पवन कल्याण पहली बार अपने बेटे के साथ स्पॉट हुए। पवन कल्याण का नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मार्क शंकर संग नजर आए पवन कल्याण

पवन कल्याण हाल ही में अपनी पत्नी अन्ना लेजनेवा (Anna Lezhneva) और बेटे मार्क शंकर (Mark Shankar) के साथ स्पॉट किए गए और ये उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस थी जब से मार्क एक हादसे से बचे हैं। एक्टर अपने परिवार के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर नजर आए थे। पवन कल्याण अपने बेटे और पत्नी के साथ सिक्योरिटी के बीच लेकर निकलते दिखाई दिए। इस दौरान पवन ने कुर्ता पजामा और सनग्लासेस में स्टाइलिश लुक रखा, तो वहीं अन्ना लेजनेवा इस दौरान सूट पहने नजर आ रही हैं। तो वहीं मार्क टी-शर्ट और जींस में बेहद क्यूट लग रहे थे। ये पहली बार है जब मार्क उस हादसे के बाद पब्लिकली दिखे जो अप्रैल 2025 में सिंगापुर के उनके स्कूल में हुआ था। मार्क को स्मोक इनहेलेशन की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा था।

इन फिल्मों में नजर आएंगे पवन कल्याण

पवन कल्याण इस वीडियो के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। पवन कल्याण फिल्म हरि हर वीरा मल्लू (Hari Hara Veera Mallu) और ओजी (OG) के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। पवन कल्याण के नए वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article