साउथ मूवीज

बेटे के घायल होने की खबर सुनते ही Pawan Kalyan ने सिंगापुर के लिए भरी उड़ान, भाई चिरंजीवी भी साथ आए नजर

Pawan Kalyan and Chiranjeevi At Airport: साउथ एक्टर और आंध्र प्रदेश के उपमुख्य मंत्री पवन कल्याण को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां वो अपने भाई चिरंजीवी संग सिंगापुर की फ्लाइट पकड़ने पहुंचे ताकि हादसे का शिकार हुआ बेटा मार्क संग मिल सके। इस रिपोर्ट में देखिए एयरपोर्ट से सामने आई वीडियो।

Image

Pawan Kalyan chiranjeevi

Pawan Kalyan and Chiranjeevi At Airport: मशहूर तेलगु स्टार पवन कल्याण पर मानों इस समय मुसीबतों का पहाड़ सा गिर गया है। अभी हाल ही में एक्टर के बेटे मार्क शंकर के स्कूल में आग लग गई जिसमें 20 बच्चे झुलस गए। इस हादसे में पवन कल्याण के बेटे मार्क भी घायल हो गए। इस मुश्किल घड़ी में फैंस और अन्य परिवार वाले पवन के बेटे मार्क के ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच एयरपोर्ट पर पवन कल्याण को स्पॉट किया गया जो भाई चिरंजीवी संग सिंगापुर जाने के लिए फ्लाइट पकड़ते हुए नजर आए। इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण (Pawan Kalyan) के बेटे मार्क का इलाज सिंगापुर के अस्पताल में चल रहा है। ऐसे में एक्टर को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जो सिंगापुर के लिए रवाना हो गए हैं। इस मुश्किल में साथ देने के लिए पवन के साथ उनके भाई चिरंजीवी (Chiranjeevi) को भी स्पॉट किया गया। दोनों भाई ने अलग-अलग आकार एयरपोर्ट में एंट्री ली। इस दौरान साफ देखा जा सकता था की पवन कल्याण काफी परेशान है। वहीं चिरंजीवी भी बिना किसी से बोले एयरपोर्ट के अंदर घुस गए। दोनों भाई का साथ देख लोग काफी खुश हुए।

बता दें पवन कल्याण का बेटा मार्क शंक की उम्र 10 साल है जिसके हादसे की वजह से हाथ और पैर आग की वजह से जल गए हैं। ये घटना स्कूल में चल रहे समर कैंप के दौरान हुई थी। कुछ समय पहले ही एक्टर ने बेटे की हेल्थ अपडेट दी कि मार्क की ब्रोंकोस्कोपी चल रही है। सिर्फ यही नहीं बच्चे को सास लेने में भी तकलीफ हो रही है। साल 2013 में पवन कल्याण ने अन्ना लेजनेवा संग तीसरी शादी की थी। मार्क शंकर दोनों का बेटा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article