साउथ मूवीज

पवन कल्याण ने मार्क शंकर की हेल्थ को लेकर दिया अपडेट, कहा- 'मेरे बेटे के हाथ और पैर झुलस गए हैं'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 9, 2025, 10:46 AM IST

Pawan Kalyan Reaction on son Mark Shankar’s fire accident: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ के जाने-माने स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) ने अपने सबसे छोटे बेटे मार्क शंकर (Mark Shankar) के साथ हुए हादसे पर पहली बयान दिया है। इस दौरान पवन कल्याण ने हादसे की पूरी जानकारी साझा की।

Image

Pawan kalyan On Son Health

Pawan Kalyan on Son Health: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और मशहूर तेलुगु फिल्मों के स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभी हाल ही में एक्टर के सबसे छोटे बेटे मार्क शंकर (Mark Shankar) के साथ सिंगापुर में एक हादसा हो गया है। जिसके बाद से एक्टर काफी परेशान हैं। इस घटना की जानकारी लगने के बाद पवन कल्याण सिंगापुर के लिए निकल गए हैं। पवन के भाई चिरंजीवी (Chiranjeevi) और भाभी सुरेखा (Surekha) भी उनके साथ सिंगापुर के लिए रवाना हुए है। अब इन सब के बीच पवन कल्याण ने बेटे संग हुए हादसे पर पहला बयान दिया है। पवन कल्याण का ये बयान लोगों को भावुक कर रहा है।

पवन कल्याण ने कही ये बात

पवन कल्याण ने सिंगापुर में आग की घटना में घायल हुए 8 साल के मार्क को लेकर चिंता जाहिर की। एक्टर ने कहा कि 'यह हादसा सिंगापुर में एक समर कैंप के दौरान हुआ। आग लगने से कई बच्चे घायल हुए, जिसमें मेरा बेटा भी शामिल है। इस हादसे में मेरे बेटे के हाथ और पैर झुलस गए हैं। उसकी ब्रोंकोस्कोपी की जा रही है। बेटे को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। अब मेरे बेटे का इलाज चल रहा है।' आपको बता दें कि मार्क, पवन और उनकी तीसरी पत्नी अन्ना लेजनेवा (Anna Lezhneva) का बेटा है।

प्रधानमंत्री ने पूछा हालचाल

पवन कल्याण के बेटे के साथ हुए इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उन्हें फोन कर हालचाल पूछा और हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रधानमंत्री के अलावा देश के अन्य नेता और स्टार्स पवन कल्याण से इस हादसे को लेकर बात कर रहे हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article