साउथ मूवीज

'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के साथ Samantha नहीं श्रद्धा कपूर लगाएंगी चार चांद, 'स्त्री 2' के बाद होगा बड़ा धमाका

स्त्री 2 की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर की मांग और ज्यादा बढ़ गई है। वही अब ऐसी खबरें आ रही है कि श्रद्धा कपूर पुष्पा 2 में नजर आने वाली हैं। अब इस खबर को सुनकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा कपूर पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन के साथ एक सिजलिंग आइटम नंबर में थिरकते हुए नजर आ सकती हैं।

Image

pushpa 2

स्त्री 2 की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर की मांग और ज्यादा बढ़ गई है। बता दें श्रद्धा कपूर की बहुत ज्यादा फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस ने अपनी फैन फॉलोइंग से पीएम मोदी को तक को टक्कर दी है। वही अब ऐसी खबरें आ रही है कि श्रद्धा कपूर पुष्पा 2 में नजर आने वाली हैं। अब इस खबर को सुनकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।

फैंस अल्लू अर्जुन की फिल्म का बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। पहले ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म 06 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म के लिए पलके बिछाए बैठे हैं। रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा कपूर पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन के साथ एक सिजलिंग आइटम नंबर में थिरकते हुए नजर आ सकती हैं। बता दें पुष्पा पार्ट वन में सामंथा रूथ प्रभु ने आइटम नंबर किया था। जिसका नाम ऊ अंतवा था। इस गाने को फैंस ने बहुत पसंद किया था।

सामंथा रूथ प्रभु ने ली थी इतनी फीस

रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा आइटम नंबर के लिए सामंथा रूथ प्रभु ने 5 करोड़ रुपये फीस ली थी। वही ऐसी खबर को कि श्रद्धा कपूर इससे कहीं ज्यादा फीस लेने वाली है। अब फैंस श्रद्धा कपूर को आइटम नंबर करते हुए देखना का इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा 2 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी। इसमें रश्मिका मंदाना लीड रोल में होंगी। फैंस इस पिल्म को देखने के लिए बस अब दिन गिन रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article