Sarke Chunar Controversy: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फेमस आइटम गर्ल नोरा फतेही ने कुछ दिनों पहले केडी द डेविल नाम की मूवी में सरके चुनर नाम का सॉन्ग किया था, जिसके लिरिक्स पर विवाद खड़ा हो गया था। सरके चुनर लिरिक्स विवाद मामला राष्ट्रीय महिला आयोग के पास पहुंचा, जिसमें नोरा फतेही पेश हुईं। नोरा फतेही ने इस मामले में लिखित माफीनामा देते हुए माना की उनसे अनजाने में गलती हुई लेकिन उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। नोरा फतेही ने गलती स्वीकार करते हुए अनाथ बच्चियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी का जिम्मा उठाने का वादा किया है। (ये भी पढ़ें: Salman Khan और Nayanthara की नेस्ट को मिला टाइटल, मेकर्स ने रखा ये नाम)
नोरा फतेही ने इस मामले में कहा, "मैंने महिला आयोग के सामने माफी मांगी है। मुझ एक जिम्मेदार कलाकार होने के नाते समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए मैंने कुछ अनाथ बच्चियों की शिक्षा का खर्चा उठाने का निर्णय लिया है।" (ये भी पढ़ें: बेटे की कब्र पर जाकर फूट फूटकर रोईं Celina Jaitly, पक्का दिल तोड़ देगा ये वीडियो)

Nora Fatehi ने Sarke Chunar गाने में मांगी माफी
सरके चुनर गाने में नोरा फतेही के साथ-साथ संजय दत्त भी नजर आए थे। वो भी 27 अप्रैल के दिन महिला आयोग के सामने पेश हुए थे और उन्होंने भी माना की उनसे गलती हुई है। संजय दत्त ने महिला आयोग के सामने माफी मांगते हुए सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करने का वादा करते हुए 50 आदिवासी बच्चियों की शिक्षा का खर्चा उठाने का जिम्मा लेने की बात कही थी।
क्या है सरके चुनर विवाद?
जिन लोगों को नहीं पता है उन्हें हम बता दें कि कुछ वक्त पहले KD The Devil नाम की फिल्म का आइटम सॉन्ग सरके चुनर रिलीज किया गया था। इसमें नोरा फतेही और संजय दत्त डांस करते नजर आए थे। गाने के बोल महिलाओं की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वाले थे, जिस कारण लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों के विरोध के बीच मेकर्स ने ना केवल गाना हटाया बल्कि माफी भी मांगी लेकिन तब तक ये मुद्दा बड़ा हो गया और महिला आयोग की इसमें एंट्री हो गई। महिला आयोग के सामने संजय दत्त और नोरा फतेही पेश हो चुके हैं और अपनी गलती भी स्वीकार कर चुके हैं। दोनों ने देश की अनाथ और आदिवासी बच्चियों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का फैसला लिया है।
