बॉलीवुड

बेटे की कब्र पर जाकर फूट फूटकर रोईं Celina Jaitly, पक्का दिल तोड़ देगा ये वीडियो

Celina Jaitly Video: एक्ट्रेस सेलिना जेटली का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग भावुक हो गए हैं।

Image

बेटे की कब्र पर जाकर फूट फूटकर रोई सेलिना जेटली (pic credit-instagram)

Celina Jaitly Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली (Celina Jaitly) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। सेलिना और उनके पति के बीच नफरत की दीवार खड़ी हो गई है। सेलिना और पीटर हाग (Peter Haag) तलाक ले रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस सेलिना का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर पक्का आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आइए नजर डालते है सेलिना के वीडियो पर... (ये भी पढ़ें-सेलिना जेटली ने पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, एक्ट्रेस ने मांगा 50 करोड़ का मुआवजा)

सेलिना जेटली ने शेयर किया वीडियो

एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग के साथ चल रहे तलाक मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रिया में कोर्ट की सुनवाई के दौरान उन्हें बेहद मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा, जिसे उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक समय बताया। सेलिना का आरोप है कि कोर्ट में वादा किए जाने के बावजूद उन्हें अपने बेटों से मिलने नहीं दिया गया। सेलिना ने इंस्टाग्राम पर ऑस्ट्रिया से एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने दिवंगत बेटे की कब्र पर नजर आईं। उन्होंने दावा किया कि उनके बच्चों को किसी दूसरी जगह ले जाया गया था और उनसे मिलने नहीं दिया गया। सेलिना ने यह भी आरोप लगाया कि उनके बच्चों को उनके खिलाफ भड़काया जा रहा है ताकि उनकी शादी से पहले की संपत्ति उनसे छीनी जा सके। उन्होंने कहा कि वह हमेशा शांतिपूर्ण तरीके से अलग होना चाहती थीं, लेकिन उनकी हर कोशिश के बदले उनसे उनकी संपत्ति को लेकर अनुचित मांगें की गईं। सेलिना ने बताया कि उन्होंने अपने पति के करियर के लिए भारत छोड़कर दुबई, सिंगापुर और ऑस्ट्रिया जैसे कई देशों में रहकर परिवार संभाला। उन्होंने अकेले बच्चों की परवरिश की और हमेशा अपने पति का साथ दिया, लेकिन बदले में उन्हें मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।

सेलिना और पीटर की शादी

सेलिना ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रियाई फैमिली कोर्ट के संयुक्त कस्टडी आदेश के बावजूद उन्हें अपने तीनों बच्चों से बात तक नहीं करने दी जा रही है। उनके मुताबिक, बच्चों को उनके खिलाफ बातें कहने के लिए दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि सितंबर में उन्हें उनके पति ने 15वीं शादी की सालगिरह के गिफ्ट का बहाना बनाकर पोस्ट ऑफिस ले जाकर तलाक का नोटिस थमा दिया था। सेलिना ने अपनी पोस्ट में कहा कि उन्होंने हमेशा बच्चों की भलाई के बारे में सोचा है। बता दें कि सेलिना और पीटर हाग की शादी 2011 में हुई थी। उनके दो जुड़वा बेटे विंस्टन और विराज हैं। साल 2017 में उन्होंने फिर जुड़वा बेटों आर्थर और शमशेर को जन्म दिया था, लेकिन शमशेर की जन्मजात दिल की बीमारी के कारण मौत हो गई थी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article