Kingdom New Poster: विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इन दिनों पुष्पा-3 के कास्ट का हिस्सा बनने को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वही दूसरी तरफ फैंस बेस्रबी से विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम (kingdom) का इंतजार कर रहे है। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर छा गया है। अब इस फिल्म से एक पोस्टर रिलीज हुआ है, जो जमकर वायरल हो रहा है।
टीजर देखकर ये बात को साफ हो गई थी, कि किंगडम (kingdom) में एक्टर दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए एक्टर ने अपने लुक को पूरी तरह से बदल लिया है। एक्टर ने खुदको जबरदस्त ट्रांसफॉर्म किया है। अब मेकर्स ने भी फैंस के लिए काउंटडाउन शुरू कर दिया है, ऐसे में फिल्म की रिलीज में अब बस 50 दिन बाकी हैं। फैंस का एक्साइटेड मेंट लेवल अब एकदम से बढ़ गया है। 'किंगडम' के मेकर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए मेकर्स ने रिलीज की काउंटडाउन शुरू कर दी है।
पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा- KINGDOM का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। ग्लोरी और पाप मुक्ति की गिनती शुरू – 50 दिन बचे है। मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने संगीत तैयार किया। नवीन नूली ने एडिटिंग डिपार्टमेंट संभाला और यानिक बेन, चेतन डिसूजा और रियल सतीश ने स्टंट कोरियोग्राफर के रूप में काम किया। इस फिल्म को गौतम तिन्नानुरी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।
कब रिलीज हो रही फिल्म
बता दें कि विजय देवरकोंडा की पहली ऐसी फिल्म है, जिसने अपने साउंडट्रैक के लिए पूरी तरह से AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का यूज किया है। विजय देवरकोंडा की फिल्म 30 मई 2025 को रिलीज हो रही है।
