नयनतारा अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है। हर कोई जवान एक्ट्रेस के लुक की तारीफ करता है। हाल ही में नयनतारा दोबारा चर्चा में आ गई है। बता दें नयनतारा को अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए सर्जरी करवाने के लिए ट्रोल किया जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में सभी अफवाहों पर लगाम दी है। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि पिछले कुछ सालों में उनका चेहरा अलग क्यों दिखता है।
नयनतारा ने बताया कि उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं करवाई है। उन्होंने कहा बहुत से लोगों को लगता है कि मैंने अपने चेहरे पर कुछ करवाया है, लेकिन यह सच नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा मेरे वजन में बहुत उतार-चढ़ाव रहा है और मेरे गाल अंदर-बाहर होते रहते हैं। इसलिए ऐसा लगता है। एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी आइब्रो हर बार अलग-अलग दिखती है। शायद इसीलिए लोगों को लगता है कि मेरा चेहरा बदल रहा है और मैं अलग-अलग दिख रही हूं।
इन फिल्मों में नजर आएंगी नयनतारा
नयनतारा आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म अन्नपूर्णानी: द गॉडेस ऑफ फूड में नजर आई थी। जल्द ही नयनतारा आर. माधवन और सिद्धार्थ के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा नयनतारा निविन पॉली के साथ डियर स्टूडेंट्स मलयालम फिल्म में नजर आएंगी। नयनतारा नवोदित फिल्म निर्माता डूड विक्की द्वारा निर्देशित तमिल ड्रामा मनंगट्टी सिंस 1960 में भी नजर आएंगी।
