साउथ मूवीज

Nayanthara: Beyond The Fairy Tale trailer: लेडी सुपरस्टार की डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर देखकर आप भी होंगे इमोशनल, नागार्जुन सहित इन स्टार्स ने की तारीफ

Nayanthara: Beyond The Fairy Tale trailer: लेडी सुपरस्टार नयनतारा अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेलर में नयनतारा के करीबी दोस्त उनकी फिल्मी यात्रा के बारे में बता रहे हैं। बता दें इसमें नागार्जुन अक्किनेनी, राणा दग्गुबाती, एटली और अन्य शामिल हैं।

Image

Nayanthara

Nayanthara: Beyond The Fairy Tale trailer: लेडी सुपरस्टार नयनतारा अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में नयनतारा की आने वाली डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें ये डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसका नाम डॉक्यूमेंट्री नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल रखा गया है। इस डॉक्यूमेंट्री में नयनतारा के सफर के अलावा फिल्म निर्माता पति विग्नेश शिवन के हर छोटे-छोटे पल को दिखाया गया है। बता दें ये डॉक्यूमेंट्री 18 नवंबर को रिलीज होगी।

हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेलर में नयनतारा के करीबी दोस्त उनकी फिल्मी यात्रा के बारे में बता रहे हैं। बता दें इसमें नागार्जुन अक्किनेनी, राणा दग्गुबाती, एटली और अन्य शामिल हैं। नयनतारा की मां ओमाना कुरियन भी अपनी बेटी के बारे में बता रही हैं कि कैसे एक्ट्रेस यहां तक पहुंची हैं। बता दें 18 नवंबर को नयनतारा का जन्मदिन है। इसी दिन इस डॉक्यूमेंट्री को रिलीज किया जाएगा। हाल ही में एक्ट्रेस ने खास तरीके से दिवाली का त्यौहार मनाया था। बता दें एक्ट्रेस अपने पति के साथ वो ही जगह गई थी जहां उन्होंने शादी की थी। उनकी शादी के पलों को इस डॉक्यूमेंट्री में भी दिखाया जाएगा।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन अमित कृष्णन ने किया है। अमित कृष्णन ने इससे पहले कई डॉक्यूमेंट्री बनाई हैं। उन्होंने लाइफ ऑफ पाई, ड्रीमिंग टू फ्लाई और कोक स्टूडियो तमिल के लिए जाने जाते हैं। नयनतारा के पास कई प्रोजेक्ट हैं। वो यश के साथ फिल्म टॉक्सिक, मन्नानगती सिंस 1960, टेस्ट, डियर स्टूडेंट्स में नजर आने वाली हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article