Nana Patekar Refuse to do SSMB29: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने करियर में कई तरह के रोल्स निभाए हैं, जिन्हें दुनिया आज भी खूब पसंद करती है। नाना पाटेकर को लेकर अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की 'SSMB29' में उन्हें कास्ट किया जाना था। नाना पाटेकर ने इस फिल्म को करना ठीक नहीं समझा और 'SSMB29' को रिजेक्ट कर दिया। फैन्स भी यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर क्यों नाना पाटेकर (Nana Patekar) ने यह फिल्म ठुकरा दी।
नाना पाटेकर ने ठुकराई एसएस राजामौली की 'SSMB29'
न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को एसएस राजामौली के निर्देशन में बनने जा रही साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म 'SSMB29' में एक बड़ा रोल ऑफर होने वाला था। बीते साल एसएस राजामौली ने नाना पाटेकर के फार्म हाउस पर खुद जा जाकर उन्हें स्क्रिप्ट सुनाई थी। एसएस राजामौली की बार-बार कोशिशों के बाद भी नाना पाटेकर ने इस मूवी को ठुकरा दिया।
रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि इस मूवी को करने के लिए नाना पाटेकर को केवल 15 दिन शूट करना था। मेकर्स ने 15 दिनों की शूटिंग करने के लिए नाना पाटेकर को लगभग 20 करोड़ रुपये की मोटी रकम की पेशकश की थी। 20 करोड़ रुपये फीस मिलने के बाद भी नाना पाटेकर ने इस मूवी को करना सही नहीं समझा। बताते चलें इस मूवी में महेश बाबू के साथ लीड रोल में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन को भी कास्ट किया गया है।
