साउथ मूवीज

Nagarjuna ने दिव्यांग बूढ़े फैन को धक्का मारने वाले वीडियो पर दी सफाई, फैंस भी करने लगे थू-थू

नागार्जुन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिस कारण लोग नागार्जुन की काफी आलोचना कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में देखा जा रहा था कि एक फैन एक्टर के कारीब फोटो लेने के लिए आता है उसी समय एक्टर का सिक्योरिटी गार्ड ने उसे बुरी तरह से धक्का दे देता है। अब इस वीडिया पर एक्टर ने सफाई दी है। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा है।

Image

Nagarjuna

साउथ सिनेमा के जाने-माने स्टार नागार्जुन हाल ही में चर्चा का विषय बने है। नागार्जुन को देखना फैंस बहुत पसंद करते है। हाल ही में नागार्जुन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिस कारण लोग नागार्जुन की काफी आलोचना कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में देखा जा रहा था कि एक फैन एक्टर के कारीब फोटो लेने के लिए आता है उसी समय एक्टर का सिक्योरिटी गार्ड ने उसे बुरी तरह से धक्का दे देता है। अब इस वीडिया पर एक्टर ने सफाई दी है। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा है।

क्या था मामला

बता दें नागार्जुन को रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। इस दौरान नागा के साथ धनुष और उनके बेटे भी मौजूद थे। पैपराजी ने तीनों को कैमरे में कैद कर लिया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस भड़क रहे हैं।

एक्टर ने दी सफाई

हाल ही में एक्टर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि-यह अभी मेरे संज्ञान में आया है... ऐसा नहीं होना चाहिए था। मैं उस सज्जन से माफ़ी मांगता हूं और भविष्य में ऐसा ना हो इसके लिए आवश्यक सावधानी बरतूंगा। एक्टर के इस सफाई देने के बाद भी लोग उनपर भड़क रहे हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर

इस वीडियो में देखकर लग रहा है कि जो शख्स फोटो लेने के लिए पास आया है वह काफी बूढ़े हैं। साथ ही वो दिव्यांग नजर आ रहे हैं ऐसे में सिक्योरिटी गार्ड की हरकत पर फैंस का गुस्सा फूट रहा है। नागार्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो पांच दशकों तक फ़िल्मी दुनिया पर राज करने वाले सुपरस्टार को आखिरी बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा गया था। जल्द ही वह ना सामी रंगा में नजर आएंगे, जो इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article