साउथ मूवीज

Naga Chaitanya के छोटे भाई Akhil Akkineni आज लेंगे सात फेरे, बारात की तस्वीरें आई सामने

सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna) के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी आज हैदराबाद में जैनब रावजी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर बारात की तस्वीरे वायरल हो रही है। इस तस्वीरों में परिवार के लोग शादी का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं शादी की तस्वीरें।

Image

Akhil Akkineni

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna) इन दिनों अपने छोटे बेटे की शादी की तैयारियों में बिजी चल रहे हैं। आज यानी 06 जून को अखिल अक्किनेनी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस शादी में केवल करीबी ही शामिल होने वाले हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर शादी के कार्यक्रम की तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद पता चल रहा है कि जश्न पहले ही धूमधाम से शुरू हो चुका है।

अखिल अक्किनेनी आज हैदराबाद में जैनब रावजी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के लिए बारात निकल चुकी है, जिसमें कई मशहूर हस्तियां शादी की बारात में शामिल हुए। इस वायरल तस्वीरों में नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला भी साथ नजर आ रहे हैं। इस शानदार पल को खास बनाने के लिए राम चरण, चिरंजीवी जैसे सेलेब्स भी शामिल हुए हैं।

गोल्डन साड़ी में सुंदर लगी बड़ी बहू

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि राम चरण सुबह-सुबह फंक्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान एक्टर ने बेज रंग का कुर्ते और सफेद पायजामा केरी किया है। चिरंजीवी और उनकी पत्नी सुरेखा भी फंक्शन में शामिल हुए। अखिल के भाई नागा चैतन्य भी बेज कुर्ते में स्मार्ट लग रहे हैं। वही शोभिता ने इस दौरान गोल्डन साड़ी और फुल स्लीव ब्लाउज कैरी किया है।

कहां होगी शादी

रिपोर्ट के अनुसार अखिल अक्किनेनी की शादी अन्नपूर्णा स्टूडियो में होगी। जहां बड़े भाई की शादी हुई थी। भाई नागा चैतन्य की शादी की तरह ही ये कार्यक्रम भी निजी रखा जाएगा। अखिल अक्किनेनी और जैब रावजी ने पिछले साल नवंबर में सगाई की थी। अखिल की होने वाली पत्नी जैनब जाने-माने बिजनेसमैन ज़ुल्फी रावजी की बेटी हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article