साउथ मूवीज

नागा चैतन्य-सामंथा तलाक के 4 साल बाद फिर साथ आएंगे नजर, ट्विस्ट सुन आपका भी खिल जाएगा चेहरा

सामंथा और नागा चैतन्य फिर से साथ बड़े पर्दा पर नजर आ रहे हैं। इस खबर को सुनकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। सामंथा और नागा की पहली मुलाकात ये माया चेसावे के शूटिंग सेट में हुई थी, जिस समय दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।

Image

Naga Chaitanya-Samantha

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य के तलाक को 4 साल हो गए हैं। एक्स कपल अपनी-अपनी जिंदगी में आगे भी बढ़ चुके हैं। इसी बीच तलाक के 4 साल बाद एक्स कपल फिर से साथ नजर आ सकते हैं। अगर आप भी सामंथा और नागा के फैन है तो ये खबर आपके लिए ही है। आप दोबारा एक्स कपल को साथ में देख सकते हैं, लेकिन इसमें बड़ा ट्विस्ट है। आइए जानते हैं क्या है ये ट्विस्ट।

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की फिल्म ये माया चेसावे सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने वाली है। ये उनके फैंस की पसंदीदा फिल्म में से एक है। इस फिल्म को गौतम वासुदेव मेनन ने निर्देशित किया है। ये फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शक आज भी बहुत पसंद करते हैं। इस फिल्म में नागा और सामंथा पहली बार साथ नजर आए थे। दोनों का प्यार इस फिल्म के सेट पर शुरू हुआ था।

एक्स कपल एक साथ आकर करेंगे फिल्म का प्रमोशन

ये फिल्म अपने रिलीज से लगभग 15 साल बाद फिर से रिलीज हो रही है। ये माया चेसावे 18 जुलाई से सिनेमाघरों पर रिलीज होगी। जब से फिल्म के दोबारा रिलीज होने की खबर सामने आई है, तब से फैंस एक और बात को लेकर काफी उत्साहित हैं, उन्हें लग रहा है कि एक्स कपल एक बार फिर से एक साथ आएंगे और फिल्म का प्रमोशन करेंगे।

एक्ट्रेस ने हटवाया ये माया चेसावे टैटू

इस फिल्म से सामंथा की कई यादें जुड़ी थी, जिस कारण एक्ट्रेस ने टैटू बनवाया था। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना ये माया चेसावे टैटू भी हटावा दिया है। इस फिल्म के लिए पहली पसंद महेश बाबू थे, लेकिन एक्टर ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद नागा को लीड एक्टर के रोल में कास्ट किया गया।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article