साउथ मूवीज

Mysaa: विजय देवरकोंडा संग शादी के बाद शूटिंग पर लौटी रश्मिका मंदाना, सेट से लीक हुई एक्ट्रेस की तस्वीर

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 17, 2026, 06:28 PM IST

Rashmika Mandanna Mysaa Movie: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की अपकमिंग फिल्म मैसा (Mysaa) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रश्मिका मंदाना ने शादी के कुछ दिनों बाद ही फिल्म के शूटिंग सेट पर वापसी कर ली है। तो चलिए जानते हैं फिल्म मैसा को लेकर क्या अपडेट आया है।

Image

Image Source: Rashmika Mandanna Instagram

Rashmika Mandanna Mysaa Movie: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। रश्मिका मंदाना ने अभी हाल ही में यानी 26 फरवरी 2026 को विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) संग शादी की है। शादी के बाद से रश्मिका मंदाना को लेकर एक के बाद एक कई खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच खबर आ रही हैं कि रश्मिका मंदाना अब शूटिंग सेट पर वापस लौट आई हैं। इससे जुड़ी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं रश्मिका मंदाना ने किस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

शूटिंग सेट पर वापस आईं रश्मिका मंदाना

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म से जुड़ा एक अपडेट है। 17 मार्च को रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खुशखबरी शेयर की। एक्ट्रेस ने फिल्म की यूनिट की एक फोटो पोस्ट की। इसमें कैमरा को कई लोग मिलकर उठा रहे थे। डायरेक्टर ने रश्मिका को टैग करते हुए लिखा “The Hunt Begins” और साथ में #Mysaa का हैशटैग भी लगाया। फोटो में रश्मिका खुद नहीं दिख रही थीं, लेकिन उनके फैंस ने इसे तुरंत पक्का मान लिया कि उनकी शादी के बाद वो वापस शूटिंग पर लौट आई हैं। शादी के बाद दोनों थोड़े दिनों के लिए छुट्टी मनाने गए थे और बस इस हफ्ते ही वापस लौटे हैं। अब दोनों फिर से काम पर लग गए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है।

कब रिलीज होगी मैसा?

नए अपडेट के सामने आने के बाद रश्मिका मंदाना की फिल्म मैसा को लेकर फैंस बेताब हो गए हैं। कुछ महीने पहले फिल्म मैसा से रश्मिका मंदाना का लुक रिलीज किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका मंदाना की फिल्म मैसा इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article