Rashmika Mandanna Mysaa New Look: साउथ और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म थामा (Thamma) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। रश्मिका मंदाना की ये फिल्म लंबे इंतजार के बाद आज रिलीज हो गई है। अब एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की और फिल्म चर्चा में आ गई है। इस फिल्म का नाम है 'मैसा' (Mysaa)। रश्मिका मंदाना की फिल्म मैसा से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच रश्मिका मंदाना की फिल्म मैसा का नया लुक सामने आया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म मैसा से सामने आए रश्मिका मंदाना के लुक में क्या खास बात है।
'मैसा' से सामने आया रश्मिका मंदाना का नया लुक
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर से अपनी फिल्म मैसा को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह फिल्म मैसा से सामने आया रश्मिका मंदाना का नया लुक है। रश्मिका मंदाना के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। इस लुक में रश्मिका मंदाना बंदूक लिए नजर आ रही हैं। तो वहीं हाथ में लटकती हथकड़ी लोगों का ध्यान खींच रही है। रश्मिका मंदाना के इस लुक को देखने के बाद लोग एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म मैसा से सामने आया रश्मिका मंदाना का ये मोशन पोस्टर खूब वायरल हो रहा है।रश्मिका मंदाना के इस लुक से अब लोगों को अंदाजा हो गया है कि इस फिल्म में एक्ट्रेस का अवतार एकदम अलग होने वाला है। रश्मिका मंदाना के इस लुक पर लोग खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। किसी ने एक्ट्रेस के अंदाज की तारीफ की, तो कोई किसी को रश्मिका मंदाना की ड्रेस पसंद आई।
रश्मिका मंदाना इन फिल्मों में आएंगी नजर
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना फिल्म मैसा के अलावा और भी मूवीज साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्मों में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्मो का नाम शामिल है। रश्मिका मंदाना की अपकमिंग मूवीज में द गर्लफ्रेंड (The Girlfriend), AA22 x A6, एनिमल पार्क (Animal Park), पुष्पा 3 (Pushpa 3) का नाम शामिल है। फिल्म मैसा से सामने आए रश्मिका मंदाना के लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
