अदिवी शेष की डकैत: ए लव स्टोरी (Dacoit: A Love Story) इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। अब ये पोस्टर और ज्यादा चर्चा में आ गया है। पहले ऐसी अफवाहें थी कि इस फिल्म में श्रुति हासन नजर आने वाली हैं, लेकिन इस पोस्टर में मृणाल ठाकुर का जलवा देखने को मिल रहा है। अब ऐसी चर्चा है कि मृणाल ठाकुर ने श्रुति हासन को किनारा कर उनकी जगह ले ली है।
अदिवी शेष ने पोस्टर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा-"बचाया मैंने उसको… लेकिन छोड़ गयी.. वह कौन है…क्या है…कल पता चलेगा 11.30 बजे। मेकर्स ने एक दिलचस्प पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें एक एक्ट्रेस की आंखें नजर आ रही है। एकट्रेस ने हाथों में गन रखा है। इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। फैंस का मानना है कि इस पोस्ट में ‘सीता रामम’ फेम मृणाल ठाकुर नजर आ रही हैं, जिन्होंने श्रुति हासन को रिप्लेस कर दिया है।
कब रिलीज होगी फिल्म
बता दें ये फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली है। इस हाई इंटेंस पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर शनैल देउ हैं। बता दें इस फिल्म को सुप्रिया यारलगड्डा ने प्रोड्यूस किया है। कुछ फैंस को उम्मीद है कि इस फिल्म में श्रुति हासन भी नजर आ सकती हैं। अब देखना होगा कि वो फिल्म का हिस्सा बनती हैं कि नहीं।
