14 फरवरी को धनुष संग सात फेरे लेंगी मृणाल ठाकुर? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
- Authored by: कुमार सरस
- Updated Feb 12, 2026, 06:51 PM IST
Mrunal Thakur on Wedding Rumours With Dhanush: बॉलीवुड और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को लेकर ये खबर सामने आई है कि वो साउथ के सुपरस्टार धनुष को डेट कर रही हैं। एक रिपोर्ट में तो ये भी कहा गया कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। अब मृणाल ने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।
pic credit- instagram
Mrunal Thakur on Wedding Rumours With Dhanush: बॉलीवुड और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। मृणाल ठाकुर को लेकर ये खबर सामने आई है कि वो साउथ के सुपरस्टार धनुष को डेट कर रही हैं। मृणाल और धनुष के रिश्ते को लेकर काफी बातें हो रही है। एक रिपोर्ट में तो ये भी कहा गया कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। अब मृणाल ठाकुर ने इस बारे में चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
मृणाल ठाकुर ने कही ये बात
मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी की अफवाहें इंटरनेट पर तेजी से फैल गई थीं। एक वायरल एआई वीडियो में दोनों को पारंपरिक दुल्हन-दूल्हे के लिबास में दिखाया गया था, जिसमें अजित कुमार, त्रिशा, अनिरुद्ध रविचंदर जैसे लोग मेहमान के रूप में नजर आ रहे थे। लेकिन नेटिजंस ने जल्दी ही पकड़ लिया कि यह पूरी तरह से एआई से बना फेक वीडियो है। अब मृणाल ने एक मीडिया इंटरव्यू में इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। Galatta Plus से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''मैं? नहीं। मुझे नहीं पता ये अफवाह किसने शुरू की। मुझे लगता है 14 फरवरी अब अप्रैल फूल्स डे बन गया है। सबसे पहले तो मुझे कोट किया जा रहा है, मैंने कुछ कहा ही नहीं। ये एक डरावना स्पेस है अभी।'
इन फिल्मों में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर
मृणाल और धनुष के रिलेशनशिप की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं, लेकिन मृणाल ने पहले भी इसे गलत बताया था। वहीं धनुष ने अब तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है। बताते चलें कि मृणाल की अगली फिल्म 'दो दीवाने शहर में' को लेकर लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। मूवी में एक्ट्रेस, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ हैं। इसके बाद मृणाल अदिवि शेष की डकैत में नजर आएंगी, जो अप्रैल 2026 में रिलीज होगी। मृणाल की इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। ये मूवी पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी हालांकि मेकर्स ने इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया। बताया जा रहा है कि धुरंधर 2 और टॉक्सिक की वजह से डकैत के मेकर्स ने ऐसा किया।
