साउथ मूवीज

मोहनलाल की 'दृश्यम 3' रिलीज से कुछ दिनों पहले हुई पोस्टपोन? अब इस महीने में दस्तक देगी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 20, 2026, 04:02 PM IST

Drishyam 3 Postpone: साउथ स्टार स्टार मोहनलाल (Mohanlal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपेडट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज डेट अब...

Image

Image Source: Drishyam Movie

Drishyam 3 Postpone: साउथ के जाने-माने स्टार मोहनलाल (Mohanlal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मोहनलाल की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म से जुड़ी कोई तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी सेट का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाता है। लेकिन इन सब के बीच मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। फिल्म दृश्यम 3 को रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म दृश्यम 3 को लेकर सामने आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है।

'दृश्यम 3' हुई पोस्टपोन

एक्टर मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म दृश्यम 3 को लेकर आई एक बड़ी खबर है। Pinkvilla की खबर के मुताबिक, मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 की शुरुआत में 2 अप्रैल 2026 को थिएटर में रिलीज करने प्लान था। लेकिन अब मेकर्स इस तारीख को छोड़ सकते हैं और इसके बजाय मई या जून 2026 में रिलीज करने की सोच रहे हैं। इसकी वजह कि फिल्म GCC देशों में मौजूदा सामाजिक माहौल के कारण रिलीज के लिए उपलब्ध नहीं है। हालांकि ये बात अभी पक्की नहीं हुई है, लेकिन मेकर्स से जल्द ही कोई ऑफिशियल अपडेट आने की उम्मीद है। चूंकि दृश्यम 3 की पोस्टपोनमेंट अभी कन्फर्म नहीं हुई है, इसलिए अगर देरी होती है तो इससे बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों जैसे आडू 3 को फायदा हो सकता है। साथ ही आने वाली रिलीज जैसे निविन पौली की प्रतीछाया और वाझा 2 को भी मदद मिल सकती है।

अजय देवगन की फिल्म पर पड़ेगा असर

मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 के पोस्टपोन होने की खबर पर अजय देवगन की 'दृश्यम 3' पर पड़ेगा या नहीं अभी इसको लेकर भी कोई खुलासा नहीं हुआ है। मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 की नई रिलीज डेट पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article