साउथ मूवीज

संसद क्यों पहुंचा मोहनलाल की फिल्म 'एल2: एमपुरान' विवाद? सफाई देते हुए सुरेश गोपी ने कहा-" मैं सजा के लिए तैयार हूं...'

मलयालम फिल्म 'एल2: एमपुरान' 27 मार्च को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है। मोहनलाल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है, लेकिन दूसरी तरफ फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ये मामला संसद भी पहुंच गया है। आइए जानते हैं कि इसपर सुरेश गोपी ने क्या कहा है।

Image

Mohanlal film L2 Empuraan

मलयालम फिल्म 'एल2: एमपुरान' 27 मार्च को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। मोहनलाल की ये फिल्म जोरदार कमाई भी कर रही है, लेकिन इस फिल्म को विवाद का भी सामना करना पड़ रहा है। अब ये विवाद संसद तक पहुंच गया है। आइए जानते हैं कि मोहनलाल की फिल्म में ये विवाद क्यों हो रहा है।

मोहनलाल की फिल्म 'एल2: एमपुरान' में कुछ दृश्यों को दिखाया गया है, जिस कारण विवाद काफी ज्यादा बढ़ रहा है। बता दें फिल्म में गुजरात में 2002 के दौरान मुस्लिम विरोधी दंगों को भी शामिल किया था। अब मामले के संसद पहुंचने के बाद बीजेपी सांसद और एक्टर सुरेश गोपी ने फिल्म में लगाए गए 24 कट्स पर सफाई दी है। एक्टर ने कहा- 3 अप्रैल को सांसद में जॉन ब्रिटास ने राज्यसभा के दौरान कहा कि मोहनलाल की फिल्म 'एल2: एमपुरान' में 2002 के गुजरात दंगों को दिखाने के लिए मेकर्स पर पूरी तरह से दबाव डाला गया था। इसपर सफाई देते हुए एक्टर ने कहा-यह सच नहीं है। मेकर्स के ऊपर सेंसर की तरफ से कोई भी दवाब नहीं था।

किसी भी सजा के लिए तैयार हैं सुरेश गोपी

सुरेश गोपी का कहना है कि उन्होंने फिल्म मेकर्स को कॉल करके फिल्म के थैंक यू कार्ड से उनका नाम हटाने के लिए भी कहा था। सुरेश ने साथ ही कहा अगर वो इस मामले में किसी भी प्रकार के झूठे पाए जाते हैं तो वो किसी भी सजा के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के डायरेक्टर की इजाजत से फिल्म प्रोड्यूसर्स और लीड एक्टर ने फिल्म से 17 हिस्से हटाने का फैसला किया था।'

कितनी हुई फिल्म की कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार मोहनलाल की फिल्म ने 8वें दिन 4 करोड़ रुपए कमाए। एल2 एम्पुरान का नेट कलेक्शन 88.35 करोड़ रुपए हो गया है। गुरुवार को सिनेमाघरों में फिल्म की कुल 23.26 प्रतिशत मलयालम ऑक्यूपेंसी, 8.43 प्रतिशत तेलुगु ऑक्यूपेंसी, 13.72 प्रतिशत तमिल ऑक्यूपेंसी और 7.22 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी रही।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article