Mohanlal upcoming film: साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। हाल ही में मोहनलाल ने अपनी फिल्म L366 की शूटिंग शुरू की। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच मोहनलाल की अपकमिंग मूवी ‘L367’ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मोहनलाल की मूवी का पोस्टर सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो हो रहा है। इस पोस्टर को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस पोस्ट पर...
मोहनलाल की मूवी को लेकर आया अपडेट
मलयालम एक्टर मोहनलाल ने हाल ही में अपनी नई फिल्म L366 की शूटिंग शुरू करने के बाद अब एक और नया प्रोजेक्ट L367 का ऐलान किया है। यह फिल्म विष्णु मोहन निर्देशित होगी, जिन्होंने 'मेप्पडियान' बनाई थी। मोहनलाल ने अपने एक्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'बहुत खुशी के साथ मैं अपनी अगली फिल्म L367 का ऐलान कर रहा हूं। मुझे निर्देशक विष्णु मोहन के साथ इस रोमांचक प्रोजेक्ट पर काम करने की सच्ची खुशी है। यह फिल्म श्री गोकलम गोपालन जी द्वारा श्री गोकलम मूवीज के बैनर तले बन रही है। इस नई शुरुआत के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं और उम्मीद करता हूं कि आप सबका प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाएं इस खूबसूरत सफर में मेरे साथ रहेंगी। चलिए मिलकर इस नई कहानी की शुरुआत करते हैं।'
फिल्म L367 के लिए बेताब हैं लोग
बता दें कि फिल्म L367 पोस्टर में एक सड़क दिखाई गई है, जहां एक तरफ कई कार एक दिशा में जा रही हैं और दूसरी तरफ अकेली कार उल्टी दिशा में। इससे लगता है कि कहानी सोचने वाली और गहरी होगी। फिल्म की कहानी और डिटेल्स अभी नहीं बताई गई हैं। विष्णु मोहन का यह तीसरा निर्देशन है। उनकी पहली फिल्म 'मेप्पडियान' में उन्नी मुकुंदन लीड रोल में थे। मोहनलाल की आने वाली फिल्मों में जीतू जोसेफ की 'दृश्यम 3' 2 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। थरुन मूर्थी की 'L366' में मीरा जास्मिन उनके साथ हैं। इसके अलावा वे 'पैट्रियट' में ममूटी, फहद फासिल, कुंचाको बोबन और नयनतारा के साथ काम कर रहे हैं। यह स्पाई एक्शन फिल्म 23 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।
