साउथ मूवीज

प्रभास के साथ शूटिंग करते समय मिथुन चक्रवर्ती का हाथ हुआ फ्रैक्चर!! कहा-"पेनकिलर्स लिया सर्जरी करवाई..."

प्रभास इस समय फौजी की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ-साथ मिथुन चक्रवर्ती भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती ने प्रभास के साथ काम करने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि मिथुन चक्रवर्ती ने इस दौरान क्या-क्या बोला है।

Image

Prabhas

प्रभास के पास इस समय फिल्मों की लाइन लगी हुई है। इस समय प्रभास अपनी फिल्म फौजी की शूटिंग को लेकर बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ बॉलीवुड के फेमस एक्टर भी नजर आने वाले हैं। वो और कोई नहीं बल्कि मिथुन चक्रवर्ती है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने प्रभास के साथ फिल्म करने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि मिथुन चक्रवर्ती ने क्या-क्या कहा है।

हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में मिथुन चक्रवर्ती ने खुलकर बताया कि फौजी में रिबेल स्टार के साथ काम करना कैसा था। इस दौरान एक्टर ने बताया कि प्रभास को अभी उस सीन में शामिल होना है जिसमें उन्होंने शूटिंग की है, लेकिन प्रभास ने जयाप्रदा के साथ कुछ सीन्स पहले ही पूरे कर लिए हैं, जो फिल्म का हिस्सा हैं।

मिथुन ने इस दौरान बताया कि फौजी के फोटोशूट से ठीक पहले उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था और इस हादसे के बाद प्रभास ने उनका साथ दिया था। इलाज करवाने के बाद वह वापस गए और शूटिंग पूरी करने लगे थे, लेकिन प्रभास ने उन्हें ठीक से आराम करने की सलाह दी और ठीक होने तक शूटिंग के बारे में किसी भी चीज की चिंता नहीं करने को कहा।

मेरी सर्जरी अगले दिन होनी थी

बातों-बातों में मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, "मैं वापस लौटा, प्लास्टर चढ़ाया, पेनकिलर्स दवा ली और फिर फोटोशूट पूरा किया। फिर मैं अस्पताल गया, क्योंकि मेरी सर्जरी अगले दिन होनी थी और उन्होंने इन सभी दिनों में एडजस्टमेंट किया। जब प्रभास और फिल्म की टीम ने मुझे चिंता ना करने और आराम करने के लिए कहा, तो मैं बहुत खुश हुआ।" फिल्म फौजी के अलावा प्रभास स्पिरिट , द राजा साब और कन्नप्पा जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। साथ ही दो सीक्वल फिल्मों, सलार 2 और कल्कि 2 में भी नजर आएंगे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article