साउथ मूवीज

Matka Twitter Review: सूर्या की कंगुवा को टक्कर दे रही वरुण तेज की मटका, Nora Fatehi के लुक पर फिदा हुए फैंस

Matka Twitter Review: आज बॉक्स ऑफिस पर दो शानदार फिल्में रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्म को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। मटका सूर्या स्टारर कंगुवा को कड़ी टक्कर दे रही है। चलिए जानते हैं कि इस फिल्म के बारे में फैंस क्या बोल रहे हैं और फैंस को ये फिल्म कैसी लग रही है।

Image

Matka Twitter Review

Matka Twitter Review: सूर्या की कंगुवा के साथ-साथ आज वरुण तेज कोनिडेला और मीनाक्षी चौधरी की फिल्म मटका भी रिलीज हुई है। इस फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस में शानदार रिस्पांस मिल रहा है। मटका सूर्या स्टारर कंगुवा को कड़ी टक्कर दे रही है। अगर आप भी इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का प्लान बना रहे हैं तो आपको एक बार ये ट्विटर रिव्यू जरूर पढ़ लेना चाहिए। चलिए जानते हैं कि इस फिल्म के बारे में फैंस क्या बोल रहे हैं।

मटका एक रोमांचक और एक्शन से भरपूर कहानी है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की कहानी मशहूर मटका किंग रतन खत्री के जीवन से प्रेरित है। इस फिल्म में जुए की लत की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस फिल्म में नोरा फतेही ने कमाल का डांस किया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने मटका में वरुण तेज के प्रदर्शन की सराहना करते हुए लिखा- "वरुण तेज की करियर बेस्ट फिल्म मटका - 4.1/5"। दूसरे ने लिखा- "एक्टिंग + लुक्स + डायलॉग डिलीवरी + स्क्रिप्ट सब टॉप क्लास है"। तीसरे ने लिखा-"कंगुवा टीम के लिए बुरा लग रहा है। हमारे पास बहुत खराब रिपोर्ट आ रही है। मटका टीम को बधाई।

ये सितारे आए नजर

फिल्म में वरुण तेज कोनिडेला, मीनाक्षी चौधरी और नोरा फतेही लीड रोल में नजर आ रहे हैं। वही नवीन चंद्रा, अजय घोष, कन्नड़ किशोर, रवींद्र विजय और रविशंकर भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि वरुण तेज कोनिडेला और मीनाक्षी चौधरी की फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article