साउथ मूवीज

'गुड बैड अग्ली' एक्टर शाइन टॉम चाको के साथ हुआ बड़ा सड़क हादसा, चली गई पिता की जान

मलयालम एक्टर शाइन टॉम चाको को तमिलनाडु में एक कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह दुर्घटना पलाकोट्टई के पास हुई। इस दुर्घटना में उनके पिता सी पी चाको की मौत हो गई। शाइन,उनकी मां, भाई और ड्राइवर घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

Image

Tom Chacko was hospitalised

Shine Tom Chacko Family Meets With An Accident: मलयालम एक्टर शाइन टॉम चाको का परिवार तमिलनाडु के धर्मपुरी के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में एक्टर के पिता सिबी चाको की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शाइन टॉम चाको और उनके भाई को धर्मपुरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बड़े हादसे के बारे में सुनकर पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

रिपोर्ट के अनुसार यह दुर्घटना तमिलनाडु के धर्मपुरी के पास पलाकोट्टई के पास सुबह 7 बजे के आसपास हुई। शाइन अपने पिता, माता, भाई और ड्राइवर के साथ कार से जा रहे थे। उनकी गाड़ी एक लॉरी से टकरा गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर बहुत जोरदार थी। सभी पांच लोगों को चोटें आईं और उन्हें तुरंत इलाज के लिए पलाकोट्टई के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लोगों ने बताया कि एक्टर को हाथ में चोट आई है।

डॉक्टर की निगरानी में हैं ये चार

दुर्घटना के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने जानकारी दी की इस हादसे में एक्टर के पिता सी.पी. चाको की जान चले गई। शाइन टॉम चाको, उनकी मां, भाई और ड्राइवर फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी हालत के बारे में आगे की जानकारी का इंतजार है।

इस फिल्म में लास्ट टाइम आए थे नजर

शाइन टॉम चाको हाल ही में एक्शन मलयालम फिल्म बाजूका में फ्रेंको सल्वाटोर के रोल में नजर आए थे। जिसमें सुपरस्टार ममूटी भी दिखाई दिए थे। ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्रम मेहरा, सिद्धार्थ आनंद कुमार, डोलविन कुरियाकोस और जिनू वी अब्राहम भी नजर आए थे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article