साउथ मूवीज

Hit 3: कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में फंसी नानी की फिल्म, कोर्ट ने जारी किया नोटिस

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 21, 2025, 01:30 PM IST

Hit 3 in Trouble: साउथ की फिल्मों के एक्टर नानी (Nani) की फिल्म हिट: द थर्ड केस (HIT: The Third Case) इन दिनों विवादों में आ गई है। अभी हाल ही में कोर्ट द्वारा फिल्म के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का नोटिस जारी किया है। इसके बाद से मेकर्स काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

Image

Hit 3 in Trouble

Hit 3 in Trouble: साउथ के जाने-माने स्टार नानी (Nani) की हालिया रिलीज फिल्म हिट: द थर्ड केस (HIT: The Third Case) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस और ओटीटी पर धमाल मचा रही हो लेकिन अब यह कानूनी पचड़े में फंस गई है। मद्रास हाई कोर्ट ने फिल्म के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का नोटिस जारी किया है। जिसके बाद से फिल्म के मेकर्स काफी परेशान नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म हिट 3 के खिलाफ ये कॉपीराइट का मामला कैसे उठा, जिसको लेकर अब साउथ और बॉलीवुड में खूब चर्चा हो रही है।

कॉपीराइट में फंसी 'हिट 3'

एक्टर नानी की फिल्म हिट 3 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म को लेकर अभी हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म हिट 3 के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। आरोप है कि फिल्म की कहानी लेखिका विमला सोनी (Vimala Soni) के अप्रकाशित स्क्रिप्ट्स एजेंट 11 (Agent 11) और एजेंट वी (Agent V) से चुराई गई है। विमला ने कोर्ट में दावा किया है कि हिट 3 की कहानी उनकी लिखी स्क्रिप्ट्स से मिलती-जुलती है। उन्होंने सबूत के तौर पर अपनी मूल स्क्रिप्ट्स कोर्ट में जमा की हैं और मुआवजे के साथ-साथ अपनी कहानी को क्रेडिट देने की मांग की है। इसको लेकर अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है फिल्म

नानी की फिल्म हिट 3 बड़े पर्दे पर गर्दा उड़ाने के बाद अब नेटफ्लिक्स पर जमकर देखी जा रही है। इस फिल्म में नानी के साथ श्रीनिधि शेट्टी (Srinidhi Shetty) और प्रतीक स्मिता पाटिल (Prateik Smita Patil) भी अहम रोल में हैं। फिल्म हिट 3 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article